News Addaa WhatsApp Group

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद(व्यापार प्रकोष्ठ) महाराष्ट्र द्वारा पं.चंद्रशेखर आर.शुक्ल को “समाज रत्न” से किया गया अलंकृत.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Aug 28, 2021  |  12:58 PM

1,257 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद(व्यापार प्रकोष्ठ) महाराष्ट्र द्वारा पं.चंद्रशेखर आर.शुक्ल को “समाज रत्न” से किया गया अलंकृत.।
मुंबई.। काफी लंबे अर्से से समाज के जरूरत मंद लोगों के आवश्यकताओं की पूर्ति,शिक्षा संबंधी खर्चे,आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के कन्याओं के शुभ विवाह में आवश्यकतानुसार सहयोग करने की लालसा लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मुंबई के सफल व्यवसायी ब्राह्मण कुमार पं.चंद्रशेखर आर. शुक्ल (बेबी भईया) को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद (व्यापार प्रकोष्ठ) महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष पं.सीताराम दुबे द्वारा उनके पदाधिकारियों की अनुशंसा पर उनके विचारों व क्रियान्वयन को समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए “समाजरत्न” उपाधि से अलंकृत पिछले दिनों मुंबई स्थित उनके अधिकारीक कार्यालय में किया गया।
      एक परिचय के मुताबिक उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के गाँव रेवारी पोस्ट बेलहरी में पं.राधेकृष्ण शुक्ल के यहां द्वितीय सुपुत्र के रुप में सन् 28.03.1962 को  पधारे चंद्रशेखर आर.शुक्ल बी.काम.में  उत्तीर्ण हो आज विगत 35 वर्षों से आयात निर्यात व शिपिंग के व्यवसाय की इंटरनेशनल शिपिंग ऐजेंसी (सरकार से मान्यता प्राप्त) मुंबई फोर्ट में कार्यरत है। जिसकी दिल्ली एवं अहमदाबाद में भी शाखाएं कार्य कर रही है।
      विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सेवा देते हुए लागातार 8 वर्षों से सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन करते हुए 1000 निर्धन कन्याओं का विवाह कराने के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। पैतृक गांव के करीब 40 शैय्या वाला कमला नर्सिंग होम तैयार कराया है।जहां आँखों,मधुमेह व अन्य बिमारियों का उपचार निःशुल्क किया जाता है।45रक्तदान शिविरों के आयोजन के माध्यम से 4200 लोगों को निःशुल्क रक्तदान दिलाया है। 40 छात्र शिविरों के माध्यम से 12000 छात्रों को पाठ्यक्रम सामग्रियां भेंट दी है।
सर्दी के दिनों में प्रत्येक वर्ष 5000 लोगों को निःशुल्क कंबल वितरण और तमाम सांस्कृतिक,धार्मिक आयोजनों के जरिए समाज के सभी लोगों में सामंजस्य बैठाने का निरंतर प्रयास आज भी जारी है।
      बताते चले कि वर्तमान में पं.चंद्रशेखर आर.शुक्ल की धर्मभार्या मंजू चंद्रशेखर शुक्ल उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की जयसिंह पुर ब्लॉक से निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हो सावित्री की तरह सत्यवान पति के रास्ते पर निरंतर सेवा रत है।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking