News Addaa WhatsApp Group

अधिवक्ता व शिक्षक ने पौधा रोपण कर मनाया जन्मदिवस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 8, 2023  |  5:22 PM

257 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अधिवक्ता व शिक्षक ने पौधा रोपण कर मनाया जन्मदिवस

कसया, कुशीनगर । पर्यावरण संरक्षण हेतु नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान से जुड़कर कसया निवासी अधिवक्ता ओंकार पांडेय व शिक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर के प्राथमिक विद्यालय भरटोली, पकवाइनार में बच्चों व शुभचिन्तकों के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान बच्चों के साथ केक काटते हुये उन्हें मिठाई भी खिलाया गया।अधिवक्ता ओंकार पांडेय ने कहा कि हमारे जीवन में पेड़ पौधों का बहुत महत्व है। ये पर्यावरण प्रदूषण को रोकते हुये हरियाली और खुशहाली दोनों लाते हैं। शिक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पौधों से ही शुद्ध जल, हवा, वैश्विक तपन से मुक्ति इत्यादि सम्भव है।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजेश शुक्ल, अमर प्रकाश पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, अली हसन अंसारी, शिशिर पांडेय, सुधीर रावत, कन्हैया सिंह, बेबी, कांति देवी, बुधिया देवी, विद्यावती देवी, सुप्रिया, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking