कुशीनगर।दीपावली का पावन त्योहार जनमानस में हर्षोल्लास, उत्साह और भगवान श्रीराम के जीवन मूल्यों के प्रति समर्पण की भावना से ओतप्रोत कर देता है। अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह ने दीपावली का त्योहार झुग्गियों में रहने वाले वंचित बच्चो के बीच मनाते है
इस वर्ष भी दीपावली की पूर्व संध्या पर जनपद के कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर कोट में बच्चों को विभिन्न उपहार देकर उनको दीपावली के महत्व को समझाया। साथ में उपस्थित सीओ कसया पीयूष कांत राय ने संबोधित करते हुए दीपावली के ऐतिहासिक महत्व और भगवान श्री राम के आदर्शों की चर्चा की। वर्तमान समय मे भगवान श्रीराम के आदर्शों का बच्चो को कैसे आत्मसात करना चाहिए इसपे विशेष बल दिया।इस अवसर पर बच्चो को नए वस्त्र,मिठाई,मोमबत्ती,किताब, कापी,पेंसिल जरूरतमंद सामग्रियों का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कसया अनिल उपाध्याय के साथ उनकी टीम उपस्थित रही।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…