News Addaa WhatsApp Group Join करें

एक वर्ष बाद भी वही शून्य: जीवन संगिनी की पहली पुण्य तिथि पर मेरी मौन श्रद्धांजलि : रामअधार द्विवेदी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 23, 2026  |  1:42 PM

955 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक वर्ष बाद भी वही शून्य: जीवन संगिनी की पहली पुण्य तिथि पर मेरी मौन श्रद्धांजलि : रामअधार द्विवेदी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। आज एक वर्ष पूरा हो गया, लेकिन मन अब भी स्वीकार नहीं कर पाया है कि वह साथ नहीं हैं। जीवन की हर सुबह जिनके बिना अधूरी लगती है, आज उनकी पहली पुण्य तिथि है। मेरी जीवन संगिनी, स्वर्गीय स्व प्रभावती देवी,जिनके बिना घर तो है, लेकिन घर की आत्मा कहीं खो गई है।आज जनपद कुशीनगर के तमकुहीराज तहसील अंतर्गत ग्राम सलेमगढ़ स्थित अपने निवास पर मैंने उनकी पुण्य तिथि किसी बड़े आयोजन या शब्दों के सहारे नहीं मनाई। सच कहूं तो मुझमें कुछ बोलने या लिखने की शक्ति ही नहीं थी। इसलिए मैंने वही किया, जो उन्हें सबसे अधिक प्रिय था,दूसरों के लिए कुछ करना।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

शुक्रवार को तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा सलेमगढ़ निवासी वरिष्ठ पत्रकार श्री रामअधार द्विवेदी द्वारा अपने संगिनी स्व प्रभावती देवी की प्रथम पुण्य तिथि पर उनकी स्मृति में जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच गर्म कपड़ों और भोजन का वितरण करते हुए उपस्थित शुभेच्छुओं,आमजनों,मेहमानों ,और परिजनों की बीच कहा गया। उन्होंने कहा कि यह कोई कार्यक्रम नहीं था, यह मेरे हृदय का मौन था, जो सेवा के रूप में बाहर आया। जब जरूरतमंदों के चेहरों पर संतोष देखा, तो लगा जैसे वे मुझे आशीर्वाद दे रही हों। स्व प्रभावती देवी केवल मेरी पत्नी नहीं थीं, वे मेरे जीवन की स्थिरता थीं। हर कठिन दौर में चुपचाप मेरा संबल बनी रहीं। एक पत्रकार के रूप में समाज को शब्द देता रहा, लेकिन आज उसी पत्रकार के पास अपनी पीड़ा को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। आज भी कई बार लगता है कि कुछ लिख दूं, कुछ कह दूं—लेकिन कलम रुक जाती है।

आज उनकी याद में गांव के लोग भी आए। किसी ने ढाढ़स नहीं बंधाया, किसी ने भाषण नहीं दिया। सबने बस मौन रखा—और शायद यही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि थी। उनकी सरलता, ममता और करुणा को आज हर आंख महसूस कर रही थी।

मेरे लिए यह दिन कोई तिथि नहीं, बल्कि जीवन की सबसे बड़ी कमी का एहसास है। एक ऐसा खालीपन, जो समय के साथ कम नहीं होता। फिर भी मन में यही संतोष है कि उनकी स्मृति में किया गया यह छोटा सा सेवा कार्य उनके संस्कारों को जीवित रखेगा।

मैं ईश्वर से बस यही प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मुझे यह सामर्थ्य दें कि मैं उनके दिखाए रास्ते पर चलता रहूं—निःस्वार्थ सेवा और करुणा के मार्ग पर।

स्व. स्व प्रभावती देवी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

पुण्य तिथि के अवसर पर द्विवेदी परिवार के सभी सदस्यों ने स्व प्रभावती देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर पत्रकार,अधिवक्ता ,शिक्षक,आचार्य,और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking