न्यूज अड्डा के साथ कप्तानगंज से फणीन्द्र कुमार पाण्डेय
कप्तानगंज ।उपनगर कप्तानगंज स्थित जे पी इण्टरमीडिएट कालेज में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 87 बाल वैज्ञानिकों द्वारा अपने प्रोजेक्ट और माडल प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अन्तरराष्ट्रीय पहलवान और यश भारती सम्मान से सम्मानित रामाश्रय यादव ने बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्यक्रम में प्रस्तुत प्रोजेक्ट बाल वैज्ञानिकों के उत्कृष्ट अनुसंधान को दर्शाते हैं आज के बाल वैज्ञानिक आने वाले कल के महान वैज्ञानिक साबित होंगे। प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने कहा कि विज्ञान से ही देश और समाज की प्रगति और पहचान संभव है। विज्ञान के बिना देश का विकास असंभव है।
इस अवसर पर विज्ञान कांग्रेस की जिला समन्वयक शकुन्तला त्रिपाठी ने आयोजन के लिए विद्यालय प्रबन्धन को धन्यवाद देते हुए कहा कि जे पी इण्टरमीडिएट कालेज सदैव से प्रशासनिक कार्यों को संचालित करने में सम्पूर्ण सहयोग देता आया है उसी प्रणाली का यह उत्कृष्ट उदाहरण है। विज्ञान संचारक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और आज के बच्चों का भविष्य विज्ञान के हाथों में है इस अवसर पर 11वीं जीव विज्ञान की विद्यार्थियों द्वारा कोरोना संक्रमण और महिला सशक्तिकरण पर आधारित विशाल रंगोली के माध्यम से बाल संदेश दिया गया।कार्यक्रम में कुल 87 बाल वैज्ञानिकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला कार्यकारणी की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य विश्वंभर प्रसाद ने किया। मुख्य रूप से इस अवसर पर शिक्षक नेता ओमप्रकाश सिंह,विभा त्रिपाठी,रामानंद यादव,दिलीप साहनी, डाॅ चन्दन कुमार गौड,सगीर अहमद,रणजीत सिंह,विजय कुशवाहा,राधेश्याम कुशवाहा,मुकेश कुमार,सुनील कुमार,रंजीत शर्मा,रोहित जयसवाल,हरेन्द्र गोंड,यशपाल सिंह,पवन यादव,विनोद यादव,अमरेन्द्र सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…
अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…
हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के मां बरसाती देवी मेमोरियल स्कूल लौहझार के प्रांगण…