News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नकबजनी कर चोरों ने खंगाला घर, लाखों की हुई चोरी

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 7, 2021  |  5:26 PM

1,472 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नकबजनी कर चोरों ने खंगाला घर, लाखों की हुई चोरी WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सौरहा खुर्द में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर को खंगाल लिया। बेटी के विदाई के लिए रखे नकदी और लाखों रुपये के आभूषण सहित कीमती कपड़ो पर हाथ साफ कर लिया। पिड़ित परिवार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंप कर कार्यवाही की मांग की है।
सौरहा खुर्द गांव के दुबरहा निवासी धनई कुशवाहा की मकान के पीछे दीवार में नकब काटकर चोर घर में घुसे और बाक्स तोड़कर उसमे रखे आभूषण, नकदी और कपड़ें चुरा ले गये। घर के दूसरे हिस्से में सोये घर के लोगों को भनक तक नहीं लग पाई। सुबह घर के अन्दर टूटा बाक्स व सामान बिखरा पड़ा देखा तब चोरी होने की जानकारी हुई। पिड़ित परिजन के मुताबिक लाख रुपए का आभूषण, 74 हजार रूपये नकद और 50 हजार के किमती कपड़ें जो बेटी के शादी के लिए लिए गए थे चोर उठा ले गये हैं। गांव के बाहर कुछ कपड़े बिखरे मिले हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पडताल किया। पिड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग किया है।
इस सम्बंध में एसएचओ पवन कुमार सिंह का कहना है की घटना की जानकारी हुई है, जांच पड़ताल की कार्यवाही चल रही है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking