News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 16, 2026  |  9:02 PM

366 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग WhatsApp

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और ब्लॉक मुख्य द्वार के नामकरण की मांग को लेकर क्षेत्र के नागरिकों ने खंड विकास अधिकारी मोतीचक को ज्ञापन सौंपा है।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

ज्ञापन में कहा गया है कि विकास खंड मोतीचक के प्रथम ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय आद्या पांडेय ने क्षेत्र के विकास, सामाजिक उत्थान और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए थे। उनके प्रयासों से मोतीचक क्षेत्र में विकास की नई दिशा मिली और आने वाली पीढ़ियों को समाज सेवा तथा कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा मिली। इसी प्रकार द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने भी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बताया गया कि ब्लॉक मुख्यालय की स्थापना के लिए उन्होंने अपनी निजी भूमि शासन को दान में दी थी, जिसके फलस्वरूप मोतीचक ब्लॉक की स्थापना संभव हो सकी।

ज्ञापन में मांग की गई है कि स्वर्गीय आद्या पांडेय की स्मृति में ब्लॉक मुख्यालय के मुख्य द्वार का नामकरण उनके नाम पर किया जाए। साथ ही स्वर्गीय राजेश्वरी प्रताप सिंह के सम्मान में ब्लॉक मुख्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित कर उसका विधिवत अनावरण कराया जाए।

क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि इन महान व्यक्तित्वों के योगदान को सम्मानित करने से समाज में उनके कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।

ज्ञापन देने वालों में ओमकेश उर्फ देवा दूबे,विजय प्रताप सिंह,सुशील सिंह अभिषेक दूबे सहित अन्य शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking