News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बुद्ध की धरती से दुनिया को दिया शांति का संदेश- ब्रह्ममाशंकर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 6, 2021  |  8:16 PM

376 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बुद्ध की धरती से दुनिया को दिया शांति का संदेश- ब्रह्ममाशंकर
  • हिरण्ड्यवती नदी के पूजन व आरती के साथ शुरू हुआ कुशीनगर महोत्सव

कसया/कुशीनगर। बुद्ध स्थली स्थित हिरण्ड्यवती नदी के पूजन व आरती के साथ कुशीनगर महोत्सव का भव्य शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर हिरण्ड्यवती नदी का पूजन व आरती वाराणसी से आये विद्वान आचार्य गण वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा किया गया

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, पूर्व विधायक राधेश्याम सिंह, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के साथ दीप जलाया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि कुशीनगर ने दुनिया को शांति का संदेश दिया कुशीनगर महोत्सव के आयोजन के लिए विनय राय। कुशीनगर के इतिहास में गंगा आरती का आयोजन पुनीत कार्य है। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि यह महोत्सव कुशीनगर के प्रसिद्धि में चार चांद लगा रहा है। महोत्सव कलाकारों, खिलाड़ियों, प्रतिभाओं को सम्मानित कर हौसला बढ़ा रहे हैं। डा. अमृतांशु शुक्ल ने कहा कार्यक्रम की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। यह सचमुच कुशीनगर का उत्सव है। एक पहचान देने का प्रयास है। मैं आभारी हूँ। कुशीनगर महोत्सव के आयोजक समिति अध्यक्ष विनय कुमार राय ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि कामयाबी से जीवन मे सफलता मिलती है। जीवन मे प्रतिभाओं की अपनी पहचान है। बिना गुरु के आशिर्बाद से कुछ भी असम्भव नहीं है। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत अभिषेक सिंह के द्वारा गणेश स्तुति है गजबन्दन रक्षा करो सब दिन , मंगलमय हो जीवन सारा …… से हुई। संस्कार भारती व अन्य संस्थाओं से जुड़े इमरान, पूजा पाण्डेय, प्रिंस, निधि शर्मा, वेदांता शर्मा, मिश्रा, अमीषा गुप्ता, आदि कलाकारों ने गीत, नृत्य, कत्थक, झांकी, गंगा आरती गीत, रास लीला, नृत्य नाटिका, बुद्ध गीत आदि की बेजोड़ प्रस्तुति की। नन्हे अनुष्का, सत्यम ने शिव तांडव का श्लोक प्रस्तुत किया। जो काफी सराहा गया। महोत्सव के शुभारम्भ अवसर पर भन्ते महेंद्र, भन्ते मुलायम सहित बौद्ध भिक्षुओं ने धम्म पाठ किया और सबके सुख व शांति की प्रार्थना की। आयोजकों ने अतिथियों वकलाकारों को स्मृति चिन्ह, रुद्राक्ष, नटराज की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। संचालन दिनेश तिवारी भोजपुरिया, राधे श्याम त्यागी ने किया। इस अवसर पर आईएएस मनोज राय, क्षेत्राधिकारी पियुष्कान्त राय, विन्यकान्त मिश्रा, डा. प्रियेश कुमार त्रिपाठी, राजन त्रिपाठी, दिनेश कुमार तिवारी, राकेश जायसवाल, कृष्ण कुमार, दिवेन्दु मणि त्रिपाठी, मस्तराज सिंह, राजेश प्रताप राव बंटी, पूर्व आईएएस मंनोज राय, वाहिद अली, इओ प्रेमशंकर गुप्त, डा . संजय सिंह, साधु वैद्यनाथ, किसान नेता अजय राय, संजय दुबे, कस्तूर चन्द जायसवाल, कुश मद्धेशिया, सुरेश प्रसाद गुप्ता, अमित मिश्रा, मुकेश दुबे, अम्बिकेश त्रिपाठी, आशिक अली, अमेरिकन खरवार, बाबू चकमा, केशव सिंह, भन्ते मुलायम, राजेन्द्र मोहन गुप्ता, धनंजय राय, जितेंद्र राय, अमेरिकन खरवार, मुस्तफा बडे, जमील अहमद, राजेश पाण्डेय सहित महिला पुरुष भारी संख्या में मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking