News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर भाजपा जिलाध्यक्ष के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 22, 2022  |  7:03 AM

372 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर भाजपा जिलाध्यक्ष के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र के जन्मदिन पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा सोशल मीडिया पर भाजपा जिलाध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल और जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने कठकुइंया मण्डल के सेमरा हर्दो प्राथमिक विद्यालय में किसान मोर्चा के जिला मंत्री मोहन प्रसाद खरवार और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण कर जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
इसी तरह रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, जिला मंत्री बलिराम यादव,डाकुमेंशन विभाग के जिला सह संयोजक गिरीश चन्द्र चतुर्वेदी,दिव्यांग प्रकोष्ठ जिला संयोजक नागेन्द्र पाण्डेय, कार्यालय व्यवस्था प्रमुख भीखम प्रसाद ने जिलाध्यक्ष को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

इसी तरह महामंत्री सुदर्शन पाल,जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, मनोज जायसवाल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, दुर्गेश राय, विनोद कुमार भारती, सीता सिंह अंशु, रमेश सिंह, जिला मंत्री रामगोपाल गुप्ता,अतुल श्रीवास्तव, रामसागर कुशवाहा, बाबू नन्दन सिंह, डॉ सीमा गुप्ता, सुषमा शर्मा जिला सह जिला मीडिया प्रभारी अमित राय,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय राय,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद , पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाही फैजान खां ने भी जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking