News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: महिलाओं को भाजपा ने दिया सम्मान- गीता शाक्य

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 28, 2022  |  10:24 PM

656 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महिलाओं को भाजपा ने दिया सम्मान- गीता शाक्य
  • भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा की जीत के लिए महिला मोर्चा ने की जनता से अपील l

कसया/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि भाजपा , यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा दी।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शाक्य फाजिलनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा के चुनाव प्रचार के दौरान दुदही में जनसभा को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने भाजपा की लाभकारी योजनाओं की चर्चा की और कहा कि भाजपा को जिताएं। मुंबई से आईं विधायिका मनीषा चौधरी ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ और सबका विकास के नारे के साथ हर वर्ग का विकास किया है। महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के साथ सबला बनाया है।

इसी क्रम में विधायिका चौधरी के साथ आयीं सुनीता सिंह, शुचि यादव ने अपने विचार रखते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय ने अध्यक्षता करते हुए सभी के प्रति आभार जताया और पार्टी प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा को जिताने की लोगों से अपील की। इस दौरान जिलामंत्री रिंपा सिंह, वर्षा तिवारी सहित भारी संख्या में महिलाएं व आम जन मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking