News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: रोटरी द्वारा मनाया गया विश्व पोलियो दिवस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 24, 2022  |  9:01 PM

331 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रोटरी द्वारा मनाया गया विश्व पोलियो दिवस

कसया/कुशीनगर । अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा कसया स्थिति का कलश होटल में 24 अक्टूबर को पोलियो टीकाकरण और उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व पोलियो दिवस मनाया गया।रोटरी के अध्यक्ष डॉ एमएच खान ने बताया कि 24 अक्टूबर को मनाए जाने वाले विश्व पोलियो दिवस की शुरुआत रोटरी फाउंडेशन द्वारा पोलियोमाइलाइटिस (पोलियो) के खिलाफ पहला टीका विकसित करने वाली टीम का नेतृत्व करने वाले जोनास साल्क के जन्म के उपलक्ष्य में की गई थी। ग्लोबल पोलियो उन्मूलन पहल को रोटरी इंटरनेशनल और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा 1988 में शुरू किया गया था, उस समय 125 देशों में पोलियो के लगभग 350000 मामले थे।रोटरी के सचिव वाहिद अली ने बताया कि यह बीमारी अधिकांश देशों से मिट चुकी है और, 2013 तक कई देशों को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया है, लेकिन अब भी पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया जैसे देशों में कुछ सबसे अधिक हाशिए वाले और गरीब लोगों में इस बीमारी की दुर्लभ घटनाएं देखी जा रही है, जिससे दुनिया के किसी भी हिस्से में इस बीमारी के दोबारा उभरने का खतरा बना हुआ है। वर्ष 2014 में डब्ल्यूएचओ द्वारा भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया जा चुका है। रोटरी उन मेहनती सदस्यों और कर्मचारियों को भी धन्यवाद करता है जो कभी-कभी अपने जीवन को जोखिम में डाल कर कुछ सबसे दुर्गम इलाकों और स्थानों में डोर-टू-डोर जाकर टीकाकरण करते हैं। खूंखार बीमारी पोलियो का आज तक कोई इलाज नहीं निकाला जा सका है परंतु इसे होने से रोका जा सकता है। इसे होने से रोकने के लिए 5 साल से कम उम्र की आयु के बच्चों को पोलियो की ओरल वैक्सीन दी जाती है। अर्थात इसकी रोकथाम ही इसका इलाज है।

आज की हॉट खबर- “गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार...

कार्यक्रम में रोटरी के अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, सह सचिव अरूण कुमार वर्मा, निदेशक राजीव जायसवाल लक्ष्य, गौरव मद्धेशिया, दुर्गेश चतुर्वेदी, अमित श्रीवास्तव एवं आदिल खान उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking