ब्रेकिंग/कुशीनगर
क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज ने पायी बड़ी कामयाबी, ट्रक में छिपा कर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब किया बरामद
Advertisement
राष्ट्रीय राज मार्ग 28 बहादुरपुर पुलिस चौकी पर अभी अभी वाहनों की चेंकिग के दौरान उत्तरप्रदेश के तरफ से बिहार की ओर जा रही ट्रक सख्या यूपी 21 बीएन 8832 में कम्बल के गठिया के बीच मे अंग्रेजी शराब छिपा कर ले जाई जा रही एक खेप को पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज संदीप कुमार वर्मा ने बरामद किया, ट्रक पर सवार तीन लोग पकड़े गये है। पकड़े गए शराब की अनुमानित कीमत चालीस लाख रुपये की आस पास बताया जा रहा है।
सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.