News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर-ट्रॉली, 2 घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 6, 2021  |  6:39 PM

786 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर-ट्रॉली, 2 घायल

खड्डा/कुशीनगर | खड्डा थानाक्षेत्र के मठिया-भुजौली मार्ग पर भुजौली खुर्द गांव के समीप शनिवार की शाम एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके नीचे दबकर चालक व एक 12 वर्षीय बच्चे के घायल होने की खबर है। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पर इलाज के लिए भिजवाया गया है।

हनुमानगंज थानाक्षेत्र के बैरागीपट्टी गांव में स्वामीनाथ के मुर्गा फारम से आयसर ट्रैक्टर से चालक सुबास एक 12 वर्षीय लड़के को साथ लेकर खड्डा क्षेत्र के बंजारीपट्टी गांव में मुर्गा पहुंचाने गया था। वहां से वापस लौटते वक्त भुजौली खुर्द गांव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली गड्ढे में पलट गई। जिसमें चालक व लड़का घायल हो गये। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए एंबुलेंस बुलाया और दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भिजवाया। डाक्टर के मुताबिक घायल लड़के की हालत गंभीर है।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking