Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में अब नहीं लगेगा जाम! प्रशासन ने कसी कमर, अतिक्रमणकारियों पर गिरेगी गाज• सिकटिया में स्थित उत्तर बाहिनी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डूबकी• क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन
Advertisement

हाटा में अब नहीं लगेगा जाम! प्रशासन ने कसी कमर, अतिक्रमणकारियों पर गिरेगी गाज

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Nov 24, 2026, 4:10 PM IST • अब तक 51 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • दो दिन बाद चलेगा बड़ा अभियान, नाली के बाहर दुकान लगाने पर होगी सख्त कार्रवाई, शाम 7 बजे तक बड़ी गाड़ियों की नो एंट्री

हाटा (कुशीनगर): हाटा नगर में आए दिन लगने वाले भयंकर जाम से अब जल्द ही लोगों को राहत मिलने वाली है। सोमवार को तहसील सभागार में हुई बड़ी बैठक में प्रशासन ने जाम के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने साफ कहा है कि अब बातों से नहीं, कार्रवाई से जाम खत्म होगा।

बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारी, नगरपालिका अध्यक्ष, व्यापारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि जाम से नगर की छवि खराब हो रही है, व्यापार प्रभावित हो रहा है और आम आदमी परेशान है। इसके बाद सर्वसम्मति से कई बड़े फैसले लिए गए।

Advertisement

क्या-क्या हुआ फैसला

– दो दिन की मोहलत: दो दिन तक नगरपालिका लाउडस्पीकर से प्रचार-प्रसार करेगी। इसके बाद कोई भी दुकानदार नाली के बाहर दुकान नहीं लगा सकेगा।
– चलेगा संयुक्त अभियान: दो दिन बाद एसडीएम, पुलिस, नगरपालिका और एनएचएआई की संयुक्त टीम बाजार में उतरेगी। नियम तोड़ने वालों की दुकान हटाई जाएगी और जुर्माना भी लगेगा।
– बड़ी गाड़ियों पर रोक: सुबह से शाम 7 बजे तक नगर में बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।
– चीनी मिल की गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चीनी मिल की सभी गाड़ियों के पीछे रिफ्लेक्टर / डिटेक्टर लगेगा। मिल प्रबंधन ने पहले दिन से ही इसे लगाने का आश्वासन दिया है।
– पार्किंग होगी व्यवस्थित: गाड़ियों की पार्किंग ऐसी होगी कि जाम की स्थिति ही न पैदा हो।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने कड़े शब्दों में कहा कि कोई भी दुकानदार नाली की निश्चित सीमा से बाहर दुकान न लगाए। निर्देश का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।

बैठक के बाद अधिकारी सीधे हाईवे पर उतर गए। महाराणा प्रताप चौक से लेकर गोरखपुर चौराहे तक निरीक्षण किया गया और एनएचएआई के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में क्षेत्राधिकारी कसया डॉ. अजय कुमार सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह, तहसीलदार जया सिंह, नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, टी आई अश्वनी कुमार राय, एनएचएआई से इंदू भूषण तिवारी, मनीष कुमार रूंगटा, रितेश नाथानी, उदय भान कुशवाहा, अजय राव, रमाशंकर बाबू, दिलीप जायसवाल, शंकर जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर ये भी पढ़ें
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi