खड्डा/कुशीनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी खड्डा के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों की रोकथाम व अवैध शराब के निष्कर्षण के लिए चलाए गये अभियान के क्रम में पुलिस व आबकारी विभाग को गुरुवार को 60 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने पनियहवा में छापेमारी कर लगभग 1 कुन्तल लहन नष्ट कराया गया है।
पकड़ा गया अभियुक्त दीनानाथ चौहान पुत्र रुदल चौहान निवासी बुलहवा के बैराटोला के पास से 20 लीटर व दो अभियुक्ता के कब्जे से 20-20 लीटर अवैध शराब बरामद किया है। टीम में एसएचओ ज्ञानेंद्र कुमार राय, आबकारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय हेड कांस्टेबल विनोद पांडेय, सत्यनारायण राय, राजेश सिंह, राकेश सिंह, राघवेन्द्र वर्मा, अशोक पाठक, कांस्टेबल समीम, विपिन, महिला कांस्टेबल रुचि पांडेय, श्वेता पांडेय आदि शामिल रहे।
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…
खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…