Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें• चलती ट्रेन में यात्री का मोबाइल उड़ाया, महिला का पर्स भी किया था पार; जीआरपी ने दबोचा• सेवरही में परिजनों को बाहर से बंद कर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर सवाल• हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Advertisement

खड्डा: तो फिर दिखाई दिया तेंदुआ,दहशतगर्दी शुरू।

Sanjay Pandey
Reported By: Sanjay Pandey
Apr 8, 2021, 7:29 PM IST • अब तक 1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

खड्डा/कुशीनगर । खड्डा थाना क्षेत्र के पिपरिया में एक बार फिर तेंदुए के दिखाई देने की ग्रामीणों में चर्चा है।बताया जा रहा है कि शम्भू राय गुरूवार की रात गांव के बगल में प्राइमरी स्कूल के पास पोखरे में मछली रखवाली कर रहा था। इसी बीच तेंदुआ पोखरे पर पहुंच पानी पीने लगा। शम्भू उसे देखकर भयभीत हो गये, अभी लोगों को बुलाते तब तक वह पानी पीकर बगल के गेंहू की खेतों की ओर चला गया। बाद में लाठी डंडा व टार्च लेकर जुटे लोगों ने खोजबीन की लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। तेंदुए के विचरण से एक बार फिर लोग भयभीत हो गये हैं। बतातें चलें कि बीते 26 मार्च को लखुआ लखुई में उक्त तेंदुए ने चहलकदमी करते हुए सात लोगों को हमलाकर घायल कर दिया था। इसके एक सप्ताह बाद भेड़ी जंगल गांव में तेंदुआ दिखाई दिया और एक के बाद एक करके पांच ग्रामीणों व दो वनकर्मियों को झपट्टा मारकर घायल कर दिया था। वन विभाग के काफी जद्दोजहद के बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। बाद में उसके महराजगंज जिले की ओर चले जाने की चर्चा क्षेत्र में होती रही। इस सम्बन्ध में वनक्षेत्राधिकारी बीके यादव का कहना है कि ऐसी सूचना नहीं हैं, फिर भी टीम भेजकर दिखवाता हूं।

Sanjay Pandey

तहसील प्रभारी खड्डा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi