खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार निवासी एक वाहन स्वामी की पिकअप गुरुवार की देर रात दरवाजे से चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
भुजौली बाजार निवासी प्रवीण जायसवाल पुत्र भरत जायसवाल की पिकअप कल रात दरवाजे पर खड़ी थी। देर रात उनका वाहन अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। सुबह परिवार के लोग देखे तो पिकअप गायब था। आस- पास काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं चल पाया तो पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…
हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…
आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली…