News Addaa WhatsApp Group Join करें

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 28, 2026  |  7:29 PM

99 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय
  • हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन
  • पूर्व विधायक पवन केडिया ने कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर पालिका के एक लान में भाजपा के पूर्व विधायक पवन केडिया की देखरेख में आज हिन्दू नववर्ष, श्रीराम जन्मोत्सव एवं विशाल कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर डबल मर्डर: ‘चाल-चलन पर था शक, इसलिए मार डाला’,...

जिसके मुख्य अतिथि कुशीनगर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री राय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होता है। उनके सम्मान से ही कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। उन्होंने नववर्ष के अवसर पर पूर्व विधायक द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी की सरकार में ही कार्यकर्ताओं का मान बढ़ा है। जिससे पार्टी के प्रति आमजन का विश्वास बढेगा। कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक पवन केडिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि विधायक रहते हुए तथा पूर्व विधायक होने के बाद भी मैंने कार्यकर्ताओं की सेवा किया है तथा उनके सुख-दुख में शामिल होकर अपना फर्ज़ निभाया है। उन्होंने कहा कि आज देश व‌ प्रदेश में मोदी और योगी की सरकार चल रही है। पार्टी सबका साथ-सबका विकास,सबका विश्वास तथा सबके सहयोग की नीति पर कार्य कर रही है तथा इसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है कार्यकताओं का सम्मान भाजपा की पहचान है जो अहसान कार्यकर्ताओं ने हमारे ऊपर किया है उसे कभी नहीं भुलुगा।

इस दौरान ऋषि त्रिपाठी, विवेक सिंह उर्फ बंटी, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, ब्लाक प्रमुख मोतीचक अर्चना प्रदीप सिंह,सुकरौली रंजना पासवान, सुभाष पाण्डेय, बाबू नन्दन सिंह, अवधेश सिंह, ज्ञान विक्रम सिंह, मोहन पटेल, राजेश सिंह पटेल, अमर केडिया, रजनीश बर्नवाल,शिवम केडिया, गोपाल केडिया, भागवत चौहान, मनीष रुगंटा बंडिल बाबा धनेश मिश्र सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टेम्पो से शराब तस्करी कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, 559 पाउच शराब बरामद
टेम्पो से शराब तस्करी कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, 559 पाउच शराब बरामद

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । अवैध शराब के परिवहन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत 
जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पकडी गांव में जहरीला पदार्थ खाने से…

विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर का आयोजन
विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर का आयोजन

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुजहना में सोमवार को जिला विधिक सेवा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking