News Addaa WhatsApp Group

जी जानिये!पति की इस ‘कमी’ को लेकर पत्‍नी ने थाने में दर्ज कराया मुकदमा, तो पुलिस भी मांगा डाला मेडिकल सर्टिफिकेट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 14, 2021  |  7:55 AM

1,072 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जी जानिये!पति की इस ‘कमी’ को लेकर पत्‍नी ने थाने में दर्ज कराया मुकदमा, तो पुलिस भी मांगा डाला मेडिकल सर्टिफिकेट

गोरखपुर। में एक पत्‍नी ने अपनी पति की शारीरिक कमजोरी को लेकर थाने में केस दर्ज कराया है। अब पुलिस ने उसके पति से मेडिकल सर्टिफिकेट मांगा है। मामला गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र का है।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

मिली जानकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया है कि पति की शारीरिक कमजोरी की वजह से उसकी वैवाहिक जिंदगी बर्बाद हो गई। पुलिस से की शिकायत में उसने बताया है कि 13 फरवरी 2020 को उसकी शादी हुई थी। उसके मायकेवालों ने मांग के अनुसार भरपूर दहेज देकर उसकी शादी की। शादी की पहली रात को ही उसे पति की शारीरिक कमजोरी के बारे में पता चल गया था। लेकिन तब उसने सोचा कि हो सकता है कि कुछ समय बाद वह स्‍वस्‍थ हो जाएगा। यह सोचकर वह चुप थी लेकिन कुछ समय बाद पता चला कि सात साल से उसके पति का इलाज चल रहा है। उसकी बीमारी ठीक भी हो सकती है और नहीं भी। ससुराल वालों ने बीमारी छिपाकर शादी करा दी लेकिन इस वजह से उसका वैवाहिक रिश्‍ता कायम नहीं हो सका। उल्‍टे पति ने उसे इस बात को छिपाकर रखने की धमकी दी। धमकाया कि किसी को सच्‍चाई बताई तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
महिला के मुताबिक वह तब अपने घर चली गई। 10 महीने तक पति और ससुराल के लोग झूठा आश्‍वासन देते रहे कि वह ठीक हो जाएगा फिर उसे धमकाने लगे। इस बारे में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्‍य मांगे जा रहे हैं। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता

गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…

एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण
एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण

बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन शातिर चोर-लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नकदी बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन शातिर चोर-लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नकदी बरामद

गोरखपुर। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी व लूट की घटनाओं पर सख्ती से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking