News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस की ताबड़तोड़ रेड में सात पुरुष के साथ दो महिला गिरफ्तार, बोलेरो–बाइक–QR मशीन तक जब्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 17, 2026  |  6:22 PM

1,832 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस की ताबड़तोड़ रेड में सात पुरुष के साथ दो महिला गिरफ्तार, बोलेरो–बाइक–QR मशीन तक जब्त WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद में अनैतिक गतिविधियों पर करारी चोट करते हुए कसया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने सुनियोजित छापेमारी कर देह व्यापार के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सात पुरुष और दो महिलाओं सहित कुल नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सख्त नीति और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कसया पुलिस ने 17 जनवरी 2026 को जाल बिछाकर आरोपियों को दबोच लिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ कई चौंकाने वाले सबूत लगे। मौके से 09 एंड्रायड मोबाइल फोन, एक बोलेरो वाहन, एक मोटरसाइकिल, नगद रुपये, क्यूआर स्कैनर मशीन, पासबुक, चेकबुक और रोजाना लेन-देन का पूरा हिसाब दर्ज डायरी बरामद हुई। बरामद सामान से यह साफ है कि गिरोह डिजिटल भुगतान के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध धंधा चला रहा था।
पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कसया में मु0अ0सं0 0033/2026 धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है, वहीं नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

कसया पुलिस की इस कार्रवाई से अनैतिक देह व्यापार में लिप्त तत्वों में दहशत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की इस सख्ती से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा और अवैध धंधों पर प्रभावी रोक लगेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking