News Addaa WhatsApp Group Join करें

एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 21, 2026  |  6:49 PM

327 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण WhatsApp
Responsive image
  • बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो अपराध, अवैध शराब तस्करी पर लगेगा अंकुश- एसपी जीआरपी गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र

खड्डा/कुशीनगर। पनियहवा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को राजकीय रेल पुलिस की नवनिर्मित चौकी का लोकार्पण जीआरपी गोरखपुर के एसपी लक्ष्मीनिवास मिश्र द्वारा एक समारोह के बीच किया गया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

कार्यक्रम का शुभारंभ जीआरपी गोरखपुर के एसपी लक्ष्मीनिवास मिश्र द्वारा शिलापट्ट का अनावरण व मुख्य गेट का फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी जीआरपी गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र ने कहा कि पनियहवा रेलवे स्टेशन की सीमा बिहार बॉर्डर से सटा होने के कारण यहां जीआरपी चौकी की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। बिहार में लागू शराबबंदी को देखते हुए ट्रेनों से अवैध तस्करी व अपराधों पर नियंत्रण के लिए यह चौकी अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस चौकी की स्थापना की गई थी, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है और अपराध व अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम में मदद मिली है।

कार्यक्रम में सीओ जीआरपी वीके सिंह, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी गोरखपुर अनुज सिंह, प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज संजय कुमार, पनियहवा चौकी प्रभारी गोपाल यादव, एसएचओ गिरजेश उपाध्याय, चेयरमैन छितौनी अशोक निषाद, सोनू दानिया, जीआरपी पुलिस सहित तमाम जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking