News Addaa WhatsApp Group

नयी दिशा सदस्यों ने टीबी मरीजों के साथ मनायी होली

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 9, 2023  |  6:41 PM

480 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नयी दिशा सदस्यों ने टीबी मरीजों के साथ मनायी होली
  • सर्वे भवन्तु सुखिनः की राह पर चल रहा नयी दिशा

कसया, कुशीनगर । पर्यावरण सेवा संस्थान के सदस्यों ने बुधवार को टीबी मरीजों के साथ होली का त्यौहार मनाते हुए उन्हें पोषण सामग्री भेंट किया। मरीज और परिजन होली के अवसर पर नयी दिशा सदस्यों को अपने बीच पाकर उत्साहित दिखे।
नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि संस्थान द्वारा 6 माह पूर्व जन सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के भठही बाबू, चुरामन छपरा, पतया, अहिरौली राय, खड्डा, बकनहा, चिरगोड़ा, गोबरही, कुरहवाँ, परेवाटार, चेगौना, नटवलिया इत्यादि गांवों के एक दर्जन से अधिक टीबी मरीजों का सहयोगी बन उन्हें गोद लिया गया था और दवा चलने के दौरान प्रतिमाह उन्हें निर्धारित पोषण सामग्री जैसे- मूंगफली, सत्तू, गजक, भूना चना, गुड़, बोर्नविटा/ पॉवरवीटा इत्यादि भेंट किया गया।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

इस प्रयास का असर है अधिकांश मरीज ठीक हो गये हैं और शेष होने वाले हैं।
वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने बताया कि नियमित दवाओं और पौष्टिक आहार के सेवन से टीबी से निजात पाई जा सकती है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सत्येंद्र कुमार मिश्र, देवानंद गौड़, निशांत मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking