Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

नेबुआ नौरंगिया: पंजाब नेशनल बैंक के ए टी एम से पैसे की निकासी में गड़बड़ी, राज्य सूचना आयुक्त से सूचना उपलब्ध करने की मांग !

न्यूज अड्डा डेस्क
Dec 30, 2020, 2:03 PM IST • अब तक 1.5K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति ने पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा पर लगे ए टी एम से पैसे की निकासी संबंधित गड़बड़ी के मामले में सूचना उपलब्ध न कराए जाने की सूरत में राज्य सूचना आयुक्त से गुहार लगाते हुए सूचना उपलब्ध कराने की मांग की है।
उक्त गांव निवासी हारून अंसारी ने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत अपने ए टी एम से निवासी के संबंध में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बताया था कि बैंक शाखा के पास ही लगे ए टी एम से उसने क्रमशः 6 व 5 हजार रुपयों की निकासी करनी चाही परंतु उसे रुपये नहीं निकले तो उसने बैंक के जिम्मेदारो से सम्पर्क किया जहां से उन्हें टोलफ्री नम्बर पर सूचना देने की जानकारी दी गई जिसके 4 दिन बाद 6 हजार की रकम तो उसके खाते मे वापस आ गई परंतु 5 हजार की रकम अब तक नहीं मिल पाई।जिस हेतु उन्होंने जान सूचना अधिकार अधिनियम के तहत बैंक से सूचना मांगी।निर्धारित तिथियों के बीत जाने के बाद पीड़ित ने राज्य जान सूचना आयुक्त कार्यालय को प्रार्थना पत्र सौप कार्यवाही की मांग की है।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi