News Addaa WhatsApp Group

पालघर●कोरोना को हराने के लिए कोविडशिल्ड वैक्सीन की पहली खेप पहुंची.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jan 14, 2021  |  12:19 AM

1,060 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●कोरोना को हराने के लिए कोविडशिल्ड वैक्सीन की पहली खेप पहुंची.।

पालघर।कोरोना महामारी को पछाड़ने के लिए भारत में विश्व की सबसे बड़ी टीकाकरण का आगाज चूँकि 16जनवरी से हो रही है।लेकिन शासन की ओर से कोरोना वायरस की कोविडशिल्ड वैक्सीन की पहली खेप ठाणे विभागीय टीकाकरण भंडार से बुधवार सायं पालघर पू.औषधीय भंडार नवली साईबाबा मंदिर के पास वैक्सीन वैंन के जरिए दाखिल हुई। इसके साथ ही जिले में कोरोना के विरुद्ध जारी जंग की तेजी से शुरुआत हो गयी है।

कोविडशिल्ड वैक्सीन की डिलवरी ठाणे टीकाकरण भंडारण से पालघर जिला परिषद उपाध्यक्ष व आरोग्य सभापति निलेश सांबरे की प्रमुख उपस्थिति में जिला आरोग्य अधिकारी दयानंद सूर्यवंशी,अतिरिक्त जिला आरोग्य अधिकारी द्वारा हासिल किया गया।

सीरम इंस्टीट्यूट आँफ इंडिया ने आँक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन कोविडशील्ड की पहली खेप डिलवरी अब शुरु कर दी है।लगभग 13 शहरों के लिए पुणे से सीरम की वैक्सीन भेजी जाने की सूचना है। इस वैक्सीन की डिलवरी स्पाइसजेट,गोएयर ,इंडिगो, तथा एयर इंडिया की फ्लाइट से देश की 13 शहरों में भेजी गयी है।
कोरोना वायरस के खिलाफ सीरम की वैक्सीन मुंबई में अलग अलग जगहों पर बनाई गयी औषधीय भंडार में सड़क मार्ग से पहुंची है। विशेषज्ञों की माने तो टीकों को सीरम इंस्टीट्यूट से ले जाने के लिए ‘कूल-एक्स कोल्ड चैन लिमिटेड’ के ट्रकों का इस्तेमाल किया गया है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking