News Addaa WhatsApp Group

पालघर●डहाणू के पास पटाखे के फैक्ट्री में लगी आग में पाच जन घायल.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jun 18, 2021  |  10:48 AM

1,371 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●डहाणू के पास पटाखे के फैक्ट्री में लगी आग में पाच जन घायल.।
विस्फोटक आग से दहला आसपास का ईलाका.।
●कई घरों को नुकसान पहुँचने की खबर.।
●जिला प्रशासन ने भयंकर आग लगने के कारणों का जांच का दिया आदेश.।
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
पालघर.।जिले के डहाणू तहसील अंर्तगत डेहणे गाँव के समीप एक पटाखे की कारखाने में गुरुवार को सुबह 10.30 को अचानक से लगी भयंकर विस्फोट के साथ आग से आसपास के ईलाकें दहल उठे.।
     प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक आग के चपेट में आने के बाद 5 जनों को ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं समीपवर्ती ईलाके के घरों को भी तेज आवाज के कारण नुकसान पहुँचने की खबर है।
 प्राप्त समाचार के अनुसार डहाणू के डेहणे गाँव के समीप विशाल फायर वर्क्स नामक पटाखे की कारखाने में उस समय अफरातफरी मच गयी जब सुबह   रखरखाव से संबंधित मरम्मत हेतु वेल्डिंग का कार्य शुरू था।जिसके फलस्वरूप अचानक से चिंगारी निगलते आग ने ऐसा कहर ढाया की ताबड़तोड़ विस्फोटों के साथ भयंकर आग की लपटें दुर दुर तक नजर आने लगी। आसपास के ईलाके विस्फोटों के आवाज से दहल उठे। कई घरों को भी भारी विस्फोटक आवाज से नुकसान होने की समाचार मिले है।
      आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल के अधिकारी दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर कड़ी मशक्कत करते हुए आग बुझाने में घंटों जुटे दिखे। पुलिस महकमा भी मौके पर आग लगने के कारणों की प्रांरभिक जांच समेत घायलों को फौरन ईलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुचाने के लिए कोशिश में जुटा रहा।
      पटाखे की कारखाने में लगी विस्फोटों भरी भीषण आग की खबर हाथ लगते ही जिला युवक कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कैप्टन सत्यम ठाकूर व उनके तमाम कार्यकर्ता, क्षेत्रीय विधायकविनोद निकोले,उप विभागीय प्रांत अधिकारी, पुलिस उपाधिक्षक,तहसीलदार डहाणू भी मौके पर राहत और बचाव कार्य का मुआयना तथा घायलों के उपचार के बंदोबस्त के लिए जुटे दिखाई दिये।
◆घायलों की सूची इसप्रकार है.।
    मिल रही जानकारी के अनुसार घायलों में नवनीत लोटे(32),महेश मोरे(40),आसिफ खान(32),प्रेमचंद चौह्वाण(25),सुखदेव सिंह(50) के नाम सामने आ रहे है।
जिला प्रशासन ने विशाल फायर वर्क्स फैक्ट्री में सुरक्षा इंताजामातों समेत भयंकर आग लगने के कारणों के जांच कराये जाने की बात कही है।
    जिलाजि प्रशासन से विशाल फायर वर्क्स फैक्ट्री में सुरक्षा इंताजामातों समेत भयंकर आग लगने के कारणों के जांच कराने की बात कही है।    जिला प्रशासन ने विशाल फायर वर्क्स फैक्ट में सुरक्षा मानकों के इंताजामात और आग लगने के सही कारणों के जांच कराने की बात कही है।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking