News Addaa WhatsApp Group

पालघर●मेर्सस जखारिया फैब्रिक्स विस्फोट मामलें में शिवसेना नेता के प्रयास से कंपनी मुआवजा के लिए हुई तैयार.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Sep 6, 2021  |  7:18 PM

1,252 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●मेर्सस जखारिया फैब्रिक्स विस्फोट मामलें में शिवसेना नेता के प्रयास से कंपनी मुआवजा के लिए हुई तैयार.।

पालघर.। शिवसेना के बोईसर विधानसभा संगठक व हिंद भारतीय कामगार संगठना के निलम र. संखे के लागातार प्रयास ने आखिरकार रंग दिखाया है जिसके बदौलत कारखानेदार जखारिया फैब्रिक्स लि.की ओर से मुआवजे का लिखित ऐलान 24 घंटों के अंदर ही कर दिया गया है।

ज्ञातव्य रहे कि औद्योगिक क्षेत्र तारापुर के प्लाट नं.जे.1/1 की मेर्सस जखारिया फैब्रिक्स लि.में शनिवार सुबह विस्फोट के बाद लगी आग में 2 कामगार की मौत और 5 घायल हो गये थे। जिन्हें बोईसर एवं वसई के नीजी अस्पतालों में ईलाज के भर्ती कराया गया है।
मृतक एवं घायल कामगारों के न्याय के लिए जरुरी प्रयास मे लगे शिवसेना नेता निलम र.संखे तथा कंपनी प्रबंधन के बीच चली लंबी वार्तालाप के पश्चात 24 घंटे के अंदर ही अब यह लिखित तय हुआ है कि मृतकों के परिजनों को कंपनी 10 लाख रुपये व अंतेष्टि के लिए 50 हजार रुपये मदद के अलावे परिवार के एक व्यक्ति को योग्यतानुसार स्थाई नौकरी प्रदान करेगी। वहीं घायलों की पुरी चिकित्सा व्यवस्था,अस्पताल में भर्ती दिनों का पुरा वेतन और उन्हें नियमित रोजगार उपलब्ध करायेगी।
शिवसेना बोईसर विधानसभा संगठक व हिंद भारतीय कामगार संगठना के निलम र.संखे के जोरदार प्रयास से मिले सुयश पर मृतकों व घायलों के परिजनों ने तहेदिल से रुंधे गले से आभार जताया है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking