Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

पिपरा बाजार: मुख्य मार्ग पर गढ्ढा खोद आवागमन अवरुद्ध करने का आरोप पत्र एसडीएम को ग्रामीणों ने सौंप।

न्यूज अड्डा डेस्क
Jul 31, 2020, 9:59 AM IST • अब तक 1.7K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • मुख्य मार्ग पर गढ्ढा खोद आवागमन अवरुद्ध करने का आरोप पत्र एसडीएम को ग्रामीणों ने सौंप।
  • एसडीएम ने एसओ को जाँच कर कार्यवाही का दिया निर्देश

विश्वजीत राय/न्यूज़ अड्डा

पिपरा बाजार/कुशीनगर | नेबुआ नौरगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार के टोला मन्सा पट्टी के ग्रामीणों ने गांव के ही कुछ दबंगो पर गांव में आने जाने वाले मख्य मार्ग को खोद कर आवागमन अवरुद्ध करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम पडरौना को प्रार्थना पत्र सौप उक्त अवरुद्ध मार्ग को फिर से चालू करने व दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है मामले को सज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया को जांचोपरांत कार्यवाई के लिए निर्देशित किया है।
उक्त गांव के अवधेश,अलाउद्दीन,इदु,डोमई,काशी,राजू,अनवर अली,छोटेलाल,पिंटू,प्रदीप,प्रमोद सोनी,राजन सहित लगभग ढाई दर्जन ग्रामीणों ने एसडीएम पडरौना को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि गांव आने जाने के लिए लिए पोखरे की पटरी ही मुख्य मार्ग रहा है जो अब तक अनवरत चलता रहा है परन्तु बीते 16 जुलाई के दिन गांव के ही दबंग व्यक्ति ने उक्त मार्ग को खोद कर पोखरे में मिला दिया जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। उक्त समस्या निराकरण के लिए ग्रामीण थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया को लिखित सूचना दिए थे लेकिन उनके द्वारा कोई सकारात्मक पहल नही हो सका।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi