News Addaa WhatsApp Group link Banner

प्रेमपुर रजवाहा टुटा, किसानों की फसल जलमग्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:
Published on: Jun 16, 2020 | 2:09 PM
1097 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

प्रेमपुर रजवाहा टुटा, किसानों की फसल जलमग्न
News Addaa WhatsApp Group Link

प्रेमपुर रजवाहा टूटा किसानों की फसल जलमग्न
विभागीय उदासीनता से किसानों में आक्रोश
रामकोला/कुशीनगर:-टेकुआटार क्षेत्र से होकर गुजरने वाली प्रेमपुर रजवाहा नहर हरिहर पट्टी गांव के सामने सोमवार की रात से टूटकर बह रही है जिससे किसानों की धान , मक्का, गन्ना आदि फसल डूब गई है और साथ ही गांव में पानी घुसने की संभावना बनी हुई है। रजवाहा की टूटने की सूचना किसानों ने विभाग को दी लेकिन अभी तक कोई जिम्मेदार मौके पर नही पहुँचा था। किसानों ने बंधे को बाँधने का पुरजोर प्रयास किया लेकिन तेज धार होने से बाँधने में असफल रहे। जिससे किसानों में आक्रोश है। प्रेमपुर रजवाहा के टूटने से क्षेत्र के कई दर्जन गांवों के किसानों की फसल डूब गई है। रजवाहा के टूटने से क्षेत्र के किसान शंकर, मकसूद, अकबर, संजय, हसिमुद्दीन, हजरत, असरफ, मुसर्रफ आदि किसानों की धान की फसल, मक्का, गन्ना आदि की फसल डूब गई है। इस संबंध में सिचाई विभाग का जेई रवि कुमार ने बताया कि सूचना नही मिली थी। जल्द ही टूटी नहर को बंधवा दिया जाएगा।

आज की हॉट खबर- “रियल सिंघम” की संवेदनशीलता: SHO शुशील शुक्ल ने बुजुर्ग की...

Topics: रामकोला

आपका वोट

View Result

यह सर्वे सम्पन हो चूका है!

कुशीनगर में खराब विद्युत व्यवस्था का कारण क्या है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking