News Addaa WhatsApp Group

बिहार: तेजस्वी और राहुल गांधी ने अपने साझा रैली में जमकर साधा पीएम मोदी और नीतिश कुमार पर निशाना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 23, 2020  |  2:55 PM

826 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिहार: तेजस्वी और राहुल गांधी ने अपने साझा रैली में जमकर साधा पीएम मोदी और नीतिश कुमार पर निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी नेता) तेजस्वी यादव ने आज बिहार के नवादा में चुनावी रैली को संबोधित किया. राहुल गांधी ने चीन की ओर से किए गए अतिक्रमण और प्रवासी मजदूरों का मसला उठाया तो तेजस्वी यादव ने लोगों को रोजगार देने का वादा किया. राहुल की यह पहली चुनावी रैली थी.

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

राहुल गांधी ने कहा कि जब बिहार के युवा सैनिक शहीद हुए, उस दिन हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने क्या कहा और क्या किया, सवाल ये है. लद्दाख मैं गया हूं, लद्दाख में हिंदुस्तान की सीमा पर बिहार के युवा अपना खून-पसीना देकर जमीन की रक्षा करते हैं. चीन ने हमारे 20 जवानों को शहीद किया और हमारी जमीन पर कब्जा किया, लेकिन प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर हिंदुस्तान की सेना का अपमान किया.

प्रवासी मजदूरों के पलायन का मसला उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदद नहीं की. यही सच्चाई है. मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार बिहार सच्चाई को पहचानने जा रहे हैं. इस बार बिहार नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को जवाब देने जा रहा है.

रैली को संबोधित करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 15 साल नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, उनकी डबल इंजन की सरकार है, लेकिन थाने और ब्लॉक में बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं होता है. जो रोजगार था, उसको पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने छीन लिया. कोरोना काल में सीएम नीतीश कुमार अपने आवास में थे, लेकिन बाहर नहीं निकले.

केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार का 18 जिला बाढ़ में डूबा रहा, लेकिन सेंट्रल की टीम भी नहीं आई. कोई नहीं देखने आया. नीतीश जी 144 दिन तक घर के अंदर रहे, लेकिन अब वोट चाहिए तो बाहर निकल रहे हैं. नीतीश कुमार पलायन को रोक नहीं पा रहे हैं. बिहार का अरबों रुपया बाहर जा रहा है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि रोजगार देने के लिए पैसा कहां से आएगा. बिहार का बजट 2 लाख 13 हजार करोड़ है, नीतीश जी केवल 60 फीसदी खर्च कर पाते हैं. बाकी 80 हजार करोड़ तो है ही. इस पैसे से लोगों को रोजगार दें. हमारी सरकार बनी तो हम तुरंत 10 लाख सरकारी नौकरी देंगे.

संबंधित खबरें
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने

कुशीनगर/गोपालगंज। चर्चित थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी…

दरोगा जी चाय की दुकान पर ले रहे थे घूस! तभी निगरानी ने बिछा दिया जाल, 40 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार
दरोगा जी चाय की दुकान पर ले रहे थे घूस! तभी निगरानी ने बिछा दिया जाल, 40 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार

पटना ।बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच निगरानी विभाग ने…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking