News Addaa WhatsApp Group

बोईसर●कल भाजपा बोईसर मंडल द्वारा हो रहा है वनभाजी महोत्सव का आयोजन.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jul 28, 2022  |  9:20 PM

1,396 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर●कल भाजपा बोईसर मंडल द्वारा हो रहा है वनभाजी महोत्सव का आयोजन.।

पालघर.। जंगली वनस्पतियों एवं विभिन्न प्रकार के वनभाजीयों की उपयोगिता को दर्शाती वनभाजी महोत्सव का आयोजन पालघर भाजपा लोकसभा समन्वयक व जिला महासचिव संगठन संतोष जनाठे की प्रेरणा से बोईसर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र(पप्पू) संखे के मार्गदर्शन में कल शुक्रवार को बोईसर प. डाँन बास्को स्कूल,खोदाराम बाग में सुबह 9.30 से अपराह्न 2.00 बजे तक के लिए आदिवासी बंधुओं के सहयोग से स्टाँल लगाकर आयोजित किया गया है। जिसमें आमजनों से सहभागी होकर लाभ लेने का आग्रह भाजपा बोईसर मंडल की ओर से की गयी है।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...


इस वनभाजी महोत्सव में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकुमार पाटिल, जिला उपाध्यक्ष अशोक सदु.वड़े,सचिव प्रशांत संखे,महिला मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्षा ज्योतिताई भोये समेत जिले और तमाम प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के अलावे जिला परिषद तथा पंचायत समिति के भाजपा समर्थित सभी सदस्यों व सहयोगी जनों के आगमन का आमंत्रण सुनिश्चित हुआ है।
बतादें कि वनभाजी एवं विभिन्न प्रकार की उपयोगिता वाली वनस्पतियों का जगह-जगह स्टाँल के माध्यम से प्रर्दशनी करते हुए उनके विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी जायेगी। यही नही इस महोत्सव के माध्यम से वनों में उपजने वाले बहु उपयोगी वनस्पति के औषधिय गुणों का जनजागृति आम लोगों में की जानी है।
उक्त आशय की जानकारी भाजपा युवा मोर्चा बोईसर मंडल अध्यक्ष कुणाल भो.संखे द्वारा कार्यक्रम की उपयोगिता को लेकर प्रचार-प्रसार हेतु मीडियाकर्मियों को भी निमंत्रित करते दी गयी है।

संबंधित खबरें
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 
पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 

46 वीं आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल  तुर्कपट्टी/कुशीनगर।तमकुही विकास खंड के…

खड्डा क्लब सीजन 02: राकेश इलेवन ने जीता मैच
खड्डा क्लब सीजन 02: राकेश इलेवन ने जीता मैच

खड्डा/कुशीनगर। नगर के काली मंदिर के खेल मैदान में खड्डा क्लब द्वारा आयोजित चार…

कबड्डी प्रतियोगिता में रामपुर चकिया विजेता बन शिल्ड पर जमाया कब्जा I
कबड्डी प्रतियोगिता में रामपुर चकिया विजेता बन शिल्ड पर जमाया कब्जा I

बोदरवार/कुशीनगर। क्षेत्र के ग्राम सभा सोहरौना में स्वo मोती सिंह स्पोर्ट कालेज में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking