कसया/ कुशीनगर । श्रीरामजानकी मंदिर मठ कसया में चल रहे दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के दौरान हिमालयन रुद्राक्ष केंद्र, कुशीनगर के हृदयानंद तिवारी द्वारा मठ परिसर में लगाई गई गीता प्रेस की पुस्तकें, रुद्राक्ष, पूजन सामग्री, आयुर्वेदिक औषधियां इत्यादि भक्तों व श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पुस्तकों व पूजन सामग्री को देख रहे भवानीशंकर धाम, धोकरहा के महंत रामजी शरण ने कहा कि गीता प्रेस की पुस्तकें लंबे समय से भारतीय संस्कृति व हिन्दू धर्म की ध्वज वाहक रही हैं। इन पुस्तकों व पूजन सामग्री का मंदिर परिसर में सहजता से उपलब्ध होना कथा सुनने आने वाले भक्तों के लिए अतिरिक्त लाभ का कार्य कर रहा है।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…