Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

मुख्यमंत्री की शहर में कोरोना ने पकड़ा रफ्तार,खजनी थाना क्षेत्र में मिले तीन मरीज

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
May 25, 2020, 4:27 PM IST • अब तक 1.8K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

खजनी थाना के अन्तर्गत मिले तीन कोरोना पॉजिटिव

गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र उनवल चौकी अन्तर्गत नगर पंचायत उनवल के वार्ड-13 ,निवासी घीसरावन पुत्र पल्टू उम्र 61बर्ष 12 ता. को पूणे से ट्रक से बाघागाड़ा आया पूणे मे पेन्ट पालीस का काम करता था बाघागाड़ा से पैदल क्वारंटाइन सेन्टर ए पी गुप्ता इंटर मीडिएट कालेज में गया तथा वहां 19 तक रहा। 19 तारिक को लालमन निवासी वार्ड स.-3 की कोरोना से मृत्यु के बाद 19 ता. को 11बजे रात को नगर प्रशासन ने 60 बर्ष या उससे उपर वाले 9 लोगो को आईसोलेशन सेन्टर नन्दानगर भेजा गया आज जांच मे रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया । उसी क्रम में दूसरा मामला उनवल चौकी के ग्राम कठैचा बिन्दन निवासी दिलीप राजभर पुत्र रामप्रीत राजभर उम्र-32 वर्ष, दिनांक 17 को बाम्बे के वासी मे इलेक्ट्रिक का काम करता था दि 17 को
डीसीयम से नौसड़ आया वहां से पैदल गाव में क्वारंटाइन सेन्टर पर चला गया 18 मई को जबजस्ती कर अपनी जांच के लिए आईसोलेशन सेन्टर से सदर एम्बुलेंस भेजे गए और आज उसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया।
तीसरा मामला खजनी थाने के चौतरवा गांव निवासी अवधेश मौर्या पुत्र रामनेवास मौर्या उम्र 20 साल दि. 14 मई को गुड़गांव हरियाणा से ट्रक से सहजनवां आया वहां से मोटरसाइकिल से क्वारंटाइन सेन्टर पहुंचा आठ दिन क्वारंटाइन सेन्टर पर रहा उसके बाद होम क्वारंटाइन एक रात छत पर बिताया बुखार होने पर दिनांक 23 को अपनी मोटरसाइकिल से मेडिकल कालेज चला गया, आज उसकी रिपोर्टर पॉजिटिव आई।
उपरोक्त मामले की पुष्टि उपजिलाधिकारी खजनी बिपिन कुमार ने किया ।
–

Advertisement

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi