News Addaa WhatsApp Group

यूपी:- विधानसभा चुनाव से पहले बडे़ स्तर पर दर्जनों PCS अधिकारियों के तबादले

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 11, 2021  |  11:36 PM

619 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी:- विधानसभा चुनाव से पहले बडे़ स्तर पर दर्जनों PCS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के पीसीएस(PCS) आधिकारियों का तबादला कर दिया है. विधानसभा चुनाव से पहले यूपी सरकार के इस फैसले का काफी अहम माना जा रहा है. सरकार ने पीसीएस आधिकारी विश्व भूषण मिश्रा एडीएम( ADM) ट्रांसगोमती का ट्रांसफर करके नागरिक उड्डयन निदेशालय, लखनऊ का एडीएम प्रशासन नियुक्त किया है, वहीं कानपुर नगर मैजिस्ट्रेट के पद पर तैनात पीसीएस हिमांशु कुमार गुप्ता को विश्व भूषण मिश्रा के स्थान पर एडीएम ट्रांसगोमती बनाया गया है. सरकार ने ट्रांसफर में पीसीएस अधिकारी अमित कुमार को अपर नगर आयुक्त लखनऊ से रायबरेली जिले का अपर जिला दंडाधिकारी(ADM) नियुक्त किया गया है. वहीं पीसीएस पंकज कुमार वर्मा को एडीएम FR के पद से एडीएम FR महराजगंज बनाया गया है. इसके अलावा पीसीएस अफसर प्रदीप कुमार को उप जिलाधिकारी(SDM) चंदौली के पद से बलिया का सिटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है. एटा के एसडीएम राजीव पांडेय को सिटी मैजिस्ट्रेट बरेली के पद पर तैनात किया गया है. पीसीएस शैलेन्द्र कुमार सिंह एडीएम सिटी गाजियाबाद से ओएसडी(OSD) यमुना एक्सप्रेस अथार्टी बनाया गया है.

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

पीसीएस अधिकारी विपिन कुमार को सिटी मैजिस्ट्रेट गाजियाबाद से एडीएम सिटी गाजियाबाद बनाया गया. पीएसएस अविनाश त्रिपाठी OSD ग्रेटर नोयडा का तबादला नगर मैजिस्ट्रेट ग़ाज़ियाबाद के रुप में हुआ है. पीसीएस अमित भट को सिटी मजिस्ट्रेट मेरठ, राम भरत तिवारी एडीएम एफआर सीतापुर, पीसीएस विनीत सिंह ADM गोरखपुर सिटी, पीसीएस नागेंद्र सिंह ADM FR देवरिया, पीसीएस प्रदीप वर्मा को सिटी मैजिस्ट्रेट अलीगढ़ बनाया गया है. वहीं पीसीएस प्रदीप वर्मा SDM उन्नाव का तबादला कर दिया गया है.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking