News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी से बहकर बिहार पहुंचे शव ? गाजीपुर में गंगा घाट पर 52 लाशें मिली, अबतक 110 से ज्यादा शव बरामद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 11, 2021  |  9:52 PM

1,859 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी से बहकर बिहार पहुंचे शव ? गाजीपुर में गंगा घाट पर 52 लाशें मिली, अबतक 110 से ज्यादा शव बरामद

बिहार के बक्सर में गंगा किनारे मिलीं लाशों की गिनती अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि यूपी के गाजीपुर में भी गंगा घाट पर महज 800 मीटर की दूरी में 52 लाशें मिलीं हैं। ‘दैनिक भास्कर’ की टीम ने खुद इसकी गिनती की। दो दिन के अंदर करीब 110 लाशें बरामद हो चुकी हैं। उधर, बलिया में भी गंगा किनारे 12 से ज्यादा लाशें मिलीं हैं।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

अब आशंका ये भी जताई जा रही है कि बक्सर में मिली लाशें भी यूपी से ही बहकर गई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गंगा गाजीपुर और बलिया से होते हुए ही बक्सर तक जाती है। स्थानीय लोग बताते हैं कि कल रात से प्रशासन ने 80 से 85 शवों को गंगा किनारे दफनाया है। हालांकि, प्रशासन इनकी संख्या 24 बता रहा है।

डीएम ने जांच कमेटी बनाई

गाजीपुर के गहमर और करण्डा इलाके में गंगा किनारे लाशें देखते ही लोग परेशान हो गए। DM ने मामले की जांच के लिए ADM सिटी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया है। इसके अलावा एक और मॉनिटरिंग कमेटी बनाई गई है, जो ये गंगा में शवों को प्रवाहित करने पर नजर रखेगी।

एक दिन पहले ही बिहार में मिलीं थीं 71 से ज्यादा लाशें

सोमवार को ही बिहार के बक्सर स्थित चौसा श्मशान घाट में 71 से ज्यादा शव गंगा में मिले थे। पुलिस ने शवों को JCB की सहायता से जमीन में दफन कर दिया था। शवों के DNA व कोविड टेस्ट के लिए सैंपल भी लिए गए हैं।

इस मामले में अब दो राज्य आपस में भिड़ गए हैं। बिहार के बक्सर और UP के गाजीपुर जिलों के DM ने अपने-अपने यहां के शव होने से साफ इंकार कर दिया है। बक्सर जिला प्रशासन ड्रोन कैमरे से घाटों की निगरानी करने लगा है।

दो दिन पहले की कानपुर में यमुना किनारे मिलीं थी लाशें

दो दिन पहले ही कानपुर देहात के यमुना किनारे भी दो से तीन लाशें देखी गई थी। इस मामले में पुलिस ने शवों का अंतिम संस्कार करवा दिया था। इसके अलावा घाट किनारे पुलिस भी मुस्तैद कर दी गईं थीं। हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया था कि ये लाशें कहां आई हैं।

कानपुर में एक हजार से ज्यादा लाशों को दफनाया गया

कानपुर और उन्नाव के श्मशान घाटों पर चिताओं के लिए लकड़ियां कम पड़ने लगी हैं। लोग हिंदू रीति-रिवाज और परंपरा छोड़कर शवों को दफन करने लगे हैं। ऐसी ही कई तस्वीरें कानपुर-उन्नाव के गंगा किनारे देखने को मिलीं। ‘न्यूज अड्डा’ ने इसकी पड़ताल की तो ये सच सामने आया। मालूम चला कि यहां गंगा किनारे घाट पर अब तक एक हजार से ज्यादा शवों को लोग दफन कर चुके हैं। वो भी महज 3 फीट की गहराई में।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking