Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क
Nov 9, 2023, 8:48 PM IST • अब तक 419 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

नेंबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। विशुनपुरा विकास खण्ड के पखनहा स्थित साँवारी तेतरी देवी पब्लिक स्कूल में आगामी दीपावली त्योहार के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 

उक्त रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किये बच्चों को रेड,ग्रीन,एलो तथा ब्लू चार ग्रुपो में विभाजित किया गया।जिसमें से रेड ग्रुप तथा ग्रीन ग्रुप संयुक्त रूप से प्रथम स्थान तथा येलो ग्रुप द्वितीय और ब्लू ग्रुप के वच्चो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।उक्त प्रतियोगित को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम कुशवाहा ने कहा की प्रतियोगिता से मनुष्य के अंदर प्रतिस्पर्धा उत्पन्न होती है और दीपावली सुख समृद्धि का त्यौहार है इस त्यौहार को सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए।

Advertisement

विद्यालय के संचालक अशोक कुशवाहा ने कार्यक्रम के आयोजकों एवं सभी छात्रों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विद्यालय के अरविंद कुशवाहा, रीना, अनूप भारती,मंजू अमरनाथ सिंपी, बृजेश, रजनी शर्मा आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi