News Addaa WhatsApp Group

रामकोला : बारह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म,जिला अस्पताल रेफर पढ़े पूरी खबर !

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 13, 2024  |  1:46 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला : बारह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म,जिला अस्पताल रेफर पढ़े पूरी खबर !

कुशीनगर । जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात्रि एक बारह वर्षीय किशोरी के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने की बात सामने आई है, प्राथमिक स्वास्थ्य लाभ के लिए पिड़ता को जिला अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय पुलिस ने इस विषय में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है,वही घटना की खबर सुनकर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा निरीक्षण किया गया,साथ ही घटना की खुलासा करने के लिए तीन टीम बना कर जल्द ही खुलासा करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस द्वारा दो लोगो को पूछताछ के लिए थाना लाई गई है।

आज की हॉट खबर- बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

बताते चले की थाना रामकोला क्षेत्र के एक गांव निवासी रानी ( क्लापनिक नाम) अपने ही गांव में किसी के घर शादी समारोह में गई थी, खाना खाने के बाद शादी समारोह में हो रहे आर्केस्ट्रा देखने लगी, तभी वहा से किसी ने उसे बहला फुसलाकर गन्ना के खेत तक ले गया और वहा गन्ना के खेत में उसके साथ जबरन डरा धमका कर दुष्कर्म का अंजाम दे दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार के सुबह लगभग साढ़े पांच बजे के आस पास वह अपनी मां के साथ स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय डाक्टर ने एक्सपोर्ट ओपिनियन के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, बताया जा रहा है की किशोरी की रक्तस्राव कुछ अधिक ही हो रहा था।

इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रामकोला प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर विधिक कार्यवाही में जुट गए। वही पीड़िता की मां की तहरीर पर स्थानीय थाने में मुकदमा उपरोक्त प्रकरण में अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कर लिया गया है।

घटना की खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह ने घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया ,और वहा आम लोगो से घटना के विषय में जानकारी प्राप्त किया। जानकारी रहे की घटना की खुलासा के लिए तीन टीम बनाई गई है जिसमें थाना रामकोला प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक बीबी टीम तो दूसरी टीम वरिष्ठ उप निरीक्षक के नेतृत्व में बनी है ।जबकि स्वाट टीम भी मौके पर पहुंची है, जो अपने स्तर से पड़ताल में जुटी है।

सत्रों का कहना है की पुलिस टीम द्वारा दो लोगो को पूछताछ के लिए थाना लाई गई है जिसमे एक स्थानीय गांव का निवासी है, तो दूसरा जहा से बारात आई थी,वहा का रहने वाला है।

संबंधित खबरें
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल

अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking