News Addaa WhatsApp Group

रेलयात्री कृप्या ध्यान दे.! बान्द्रा गाजीपुर सुपरफास्ट एक्स.अब बोईसर में रुकेगीं.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jan 26, 2021  |  7:33 PM

3,981 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रेलयात्री कृप्या ध्यान दे.! बान्द्रा गाजीपुर सुपरफास्ट एक्स.अब बोईसर में रुकेगीं.।

●उत्तर क्षेत्रीय संस्था रजि.की मुहिम रंग लायी।
●सांसद गावित के प्रयास,रेल मंत्रालय का संस्था ने जताया आभार।
●29 जनवरी शुक्रवार देर रात पहली बार पूर्वांचल वासी बोईसर से यात्रा करेगें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पालघर.। बहुप्रतीक्षित उत्तर भारत की ओर जाने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों की औद्योगिक शहर लाखों की आबादी वाला बोईसर रेलवेस्टेशन पर ठहराव नही होने से रोजगार तथा नौकरी पेशा लोगों को आने जाने में असुविधाओं को लेकर रेलमंत्रालय तथा रेल महाप्रबंक मुंबई से अनुग्रह करते लंबी लड़ाई लड़ रहे उत्तर क्षेत्रीय संस्था रजि.की मुहिम आखिर रंग लायी है।

आज की हॉट खबर- शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली...


जिले के सांसद राजेंद्र गावित से बातचीत के पश्चात पिछले वर्ष सन् 2019 के शीत कालीन संसद सत्र के दौरान रेलराज्य मंत्री स्व.सुरेश अगड़ी को सांसद गावित संग उत्तर क्षेत्रीय संस्था रजि के प्रतिनिधि मंडल के अरविंद सिंह क्षत्रिय, शोभनाथ त्रिपाठी, सज्जन(लालाजी) गुप्ता, इंद्रमणि सिंह ने ज्ञापन सौपते हुए पश्चिम रेलवे की बोईसर स्टेशन पर उत्तर भारत की22913/15 बान्द्रा पटना हमसफर एक्सप्रेस, 15067/68 बान्द्रा गोरखपुर एक्सप्रेस,19041/42 बान्द्रा गाजीपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक के ठहराव का अनुरोध किया था। जिस पर रेलमंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए बोईसर वासियों के लिए नव वर्ष सुखद संदेश दिया है।


09049 बान्द्रा गाजीपुर सुपरफास्ट 29 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार व रविवार बान्द्रा टर्मिनस से रात 11.25 बजे छुटकर तीसरे दिन सुबह 8.20 बजे गाजीपुर पहुँचेगी।वही 09042 गाजीपुर बान्द्रा सुपरफास्ट 31 जनवरी से प्रत्येक मंगलवार व रविवार को गाजीपुर से शाम 7.30 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 4.15 बजे बान्द्रा पहुँचेगी।


बान्द्रा गाजीपुर सुपरफास्ट बोरीवली,बोईसर,वापी,सुरत,भरुच,बडोदरा,गोधरा,दाहोद,रतलाम,नगदा से होकर गुजरेगी।
उत्तर क्षेत्रीय संस्था रजि. के प्रयास और क्षेत्रीय सांसद गावित और रेलमंत्रालय समेत रेलमहाप्रंबंधक पश्चिम रेलवे की बोईसर निवासी रेलप्रवाशी इस सुखद खबर पर सर्वत्र प्रशंसा कर रहे है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking