News Addaa WhatsApp Group link Banner

रोगप्रतिरोधक क्षमता बढा़ने वाली होम्योपैथी दवा का वितरण हुआ शुरु।

Omprakash Dwivedi

Reported By:
Published on: May 12, 2020 | 3:23 PM
1452 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

रोगप्रतिरोधक क्षमता बढा़ने वाली होम्योपैथी दवा का वितरण हुआ शुरु।
News Addaa WhatsApp Group Link

पालघर। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रमाणित रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली होमियोपैथी दवा अर्सेनिक अल्बम 30 का निशुल्क वितरण डॉ. एम. एल. ढवले मेमोरियल होमियोपैथिक इंस्टीट्यूट पालघर की ओर से आदिवासी एकता मित्र मंडल द्वारा संचालित लोकसेवा केंद्र मनोर पर किया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- पेड़ पर फंदे से लटककर 55 वर्षीय व्यक्ति ने की...

निशुल्क मिलेगी होम्योपैथी अर्सेनिक अल्बम-30●

             वैश्विक महामारी कोविड -19 के प्रार्दुभाव रोकने का प्रयास जहां लाँकडाउन के माध्यम से किया जा रहा है । वहीं दुसरी तरफ महामारी से निपटने हेतु स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से कोविड-19 के रोकथाम के लिए जरुरी दवाओं का रिसर्च भी जारी है। ऐसे में कोरोना से लड़ाई के लिए लोगों के रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा की खोज में स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रमाणित होम्योपैथिक दवा अर्सेनिक अल्बम 30 के अग्रिम प्रयोगों से लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है।
       स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रमाणित होम्योपैथी दवा अर्सेनिक 30 जिसे डाँ. एम.एल.ढवले मेमोरियल होम्योपैथिक इंस्टीट्यूट के जरिये आदिवासी एकता मित्र मंडल द्वारा संचालित लोकसेवा केंद्र मनोर की ओर से निःशुल्क वितरण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जा रहा है। 
भाजपा जिला महासचिव संतोष जनाठे ने दी जानकारी●
      इस बात की जानकरी देते हुए भाजपा के जिला महासचिव संतोष शिवराम जनाठे ने बताया है कि इस दवा के उपयोग से आम लोगों के रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में लाभ मिले तो यह आज जारी कोरोना से जंग के लिए बड़ी कामयाबी होगी।

आपका वोट

View Result

कुशीनगर में खराब विद्युत व्यवस्था का कारण क्या है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020