News Addaa WhatsApp Group

लोक आस्था का महापर्व छठपूजा को महाराष्ट्र शासन का सार्वजनिक मनाही.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Nov 6, 2021  |  11:23 AM

1,498 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लोक आस्था का महापर्व छठपूजा को महाराष्ट्र शासन का सार्वजनिक मनाही.।

●छठपूजा उत्सव-2021पर कोरोना संक्रमण को लेकर सूचना जारी.।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मुंबई.। पूर्वांचल का प्रसिद्ध उत्तर भारत समेत संपूर्ण देश के कोने-कोने और विश्व में लोक आस्था का प्रतीक बना छठपूजा को लेकर इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र शासन की ओर से जारी अधिसूचना दिनांक 3 नवंबर 2021क्रमाँक-आरएलपी-1021/प्र.क्र.253/विशा 1 ब के अनुसार इस वर्ष 9 नवंबर को अस्तांचल सूर्य तथा 10 नवंबर को उगते सूर्य के अर्घ्य देकर संपन्न होने वाला छठपूजा उत्सव को नदी,तलाबों,समुंद्री किनारों पर होने वाली आस्थावानों के भारी भीड़ भाड़ के मद्देनजर सार्वजनिक छठपूजा कोरोना के गाईड लाईन “ब्रेक द चेन” के तहद घरों पर ही कृत्रिम तलाबों में पूजा का निर्देश जारी किया गया है।


महाराष्ट्र राज्य के महामहिम राज्यपाल के आदेशानुसार उप सचिव,गृह विभाग महाराष्ट्र शासन संजय द. खेडेकर की ओर से जारी कोरोना प्रादुर्भाव के रोकथाम के तहद गाईड लाईन के अनुसार सार्वजनिक आरोग्य विभाग आदेश क्रमाँक कोरोना 2021/सीआर.366/आयोग 5 दिनांक 24.09.21 के अनुसार सार्वजनिक,धार्मिक,
सांस्कृतिक कार्यकर्मो के आयोजन को लेकर कोरोना के खतरे से आगाह करते आम लोगों को सावधानी बरतने तथा भीड़भाड़ से दूर रहते हुए उत्सव मनाने को कहा गया है।


शासन के दिशानिर्देश के तहद स्थानीय प्रशासन को छठपूजा कार्यक्रम के लिए कृत्रिम तलाबों तथा साफ सफाई के अलावे भीड़भाड़ से बचाव छठब्रतियों को मास्क के साथ सोशल डिस्टैसिंग को पालन कराने की जिम्मेदारी दी गयी है।


गृहविभाग उप सचिव द्वारा सार्वजनिक छठपूजा के लिए जारी गाईड लाईन से राज्य के सभी प्रमुख म़ंत्रालयों,विभागों,जिलाधिकारियों समेत पुलिस विभाग,महानगर पालिका, नगरपरिषद को भी सुव्यवस्था से संबंधित अवगत करा दिया गया है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking