सतेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट:-
सीएचसी के कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर महंगाई भत्ता समाप्त करने पर जताया विरोध।।
कप्तानगंज कुशीनगर:-
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली बाजार वसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मंगलवार को सरकार द्वारा महंगाई भत्ता के साथ अन्य भत्तों को समाप्त करने के विरोध में काला फीता बांधकर सामाजिक दूरी अपनाते हुए अपना कार्य किये।
मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एल. एस. सिंह के नेतृत्व में काला फीता बांधकर 6 प्रकार के महंगाई भत्ता को सरकार द्वारा समाप्त करने के प्रति अपना विरोध जताया ।सभी का कहना है कि इस कोरोना महामारी में हम सभी ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग है,परन्तु सरकार द्वारा भत्तों मे कटौती न्यायोचित नहीं है।इस अवसर पर डॉ अरविंद चौधरी,डॉ सूर्यांश सिंह,डॉ राजेश मद्धेशिया,डॉ सर्फयाज अहमद,डॉ दीपक मिश्रा,बीएचडब्लू राकेश मद्धेशिया, धनंजय सिंह,चीफ फार्मासिस्ट सत्येंद्र मिश्रा,सचिददानंद तिवारी,इम्तियाज अहमद,अरुन चतुर्वेदी,सुनील कुमार,अजय वर्मा,चन्दन कुमार श्रीवास्तव सहित आदि शामिल रहे।
हाटा, कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी…
कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…
मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…