हाटा/कुशीनगर | अग्रिम पंक्ति योद्धा वही होता है जो सामने दिख रहे खतरे से न घबराये। साथ ही उस खतरे से अपने को बचाते हुए आगे चलता जाये। ऐसे ही कोरोना योद्धा है हाटा सी एच सी पर तैनात एल टी राजकुमार। ये एक वर्षो से कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से अपने को बचाते हुए क्षेत्र की लोगो का प्रतिदिन कोविड जाच कर रहे है।अपने इस कर्तब्य की बदौलत अपने को अग्रिम पंक्ति का योद्धा भी सावित करने में सफल रहे है।
उल्लेखनीय है कि एल टी राजकुमार चौधरी एक वर्ष में 8 बार अपनी स्वयं की कोविड जांच करायी जिसमे हमेशा निगेटिव पाए गये। जहा तक कोविड 19 में दिये गये इनके योगदान की बात है तो पिछले वर्ष जब यह कोरोना महामारी अपना पाव फैलायी तो एल टी राजकुमार अपनी जान हथेली पर रखकर अपनी टीम के साथ क्षेत्र के गांवों में बाहर से आये लोगो का जहाँ थर्मल स्क्रिनिंग की वही ढाढा में बनाये गये कवारिन्टाइम सेंटर पर दिन रात की पाली में अपनी ड्यूटी निभाई।इसके अलावा जनपद के सेवरही में बने आइशोलेशन सेंटर पर भी अपनी कर्तव्य को बखूबी निर्वहन किया।
सेवरही आइसोलेशन सेंटर की ड्यूटी से मुक्ति मिलने के बाद अपने को खुद 14 दिन के लिए क्वाइटाइम कर लिया।मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश के क्रम में 21 जुलाई से 3 अगस्त तक स्थानीय सी एच सी पर क्षेत्र के लोगो का कोविड 19 सैम्पलिंग शुरू कर दी।जो अनवरत जारी है।
इनके द्वारा कोविड 19 में दिए गए इनके योगदान के लिए हाटा विधायक पवन केडिया,नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा सहित कई संस्थाओं ने झा इन्हें कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया वही जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी ने भी कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया। 8 बार की कोविड जांच में निगेटिव आकर यह जता दिया कि यदि अपने को सही तरीके से बचाव किया जाय तो कोरोना को आसानी से हराया जा सकता है और यही कोरोना योद्धा की पहचान है।
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय पुलिस ने झपट्टामारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक…