हाटा/कुशीनगर | एटा में अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा मारपीट करने पर पुलिस के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर हाटा कलेक्ट्रेट बार एसोशिएसन के अध्यक्ष उमेश दूबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने विरोध दर्ज कर न्यायिक कार्य से विरत रहे।
शनिवार को हाटा कलेक्ट्रेट बार एसोशिएसन अध्यक्ष उमेश दूबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बैठक कर कहा कि एटा में अधिवक्ता राजेन्द्र शर्मा व उनके पुत्र के साथ पुलिस द्वारा मारपीट की घटना हुई है यह निंदनीय है। इसका हम सभी विरोध करते हैं। इस दौरान सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी को सौंपा। इस दौरान महामंत्री एडवोकेट रवि नारायण त्रिपाठी, रमाशंकर तिवारी,नन्हे सिंह, अनिल सिंह,रामजी प्रसाद,मुस्तफा खान, त्रिपुरारी पासवान, शिरोमणि पांडेय, धर्मेन्द्र प्रसाद, रविंद्र मणि सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…