हाटा/कुशीनगर।स्थानीय सीएचसी के टीबी यूनिट का आरटीपीएमयू गोरखपुर से क्षेत्रीय क्षय रोग प्रबंधन अधिकारी डॉ ए एन त्रिगुण द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा प्रयोगशाला कक्ष में टीबी रोगियों के जांच के लिये लगे त्रुनाट मशीन को देखा एवं उसमें उपयोग होने वाले कॉर्टेज व चिप का स्टॉक बुक से मिलान कर उसका भौतिक सत्यापन किये। जिसमें सब स्टाक के अनुसार सही पाया गया। फिर उनके द्वारा टीबी यूनिट कक्ष का निरीक्षण किया गया। वहाँ रखे दवाओं का स्टॉक बुक से मिलान कराये और दवाओं की एक्सपायरी चेक किये। जाँच में सब कुछ सही पाया गया। इस दौरान डॉ त्रिगुण ने क्षयरोग पर्यवेक्षक व एल टी से कहा कि अपने कार्य के दौरान गुणवत्ता का भी ध्यान दे। क्योंकि राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में गुणवत्तापूर्ण कार्य की प्राथमिकता है। अतः इसका विशेष ध्यान दे। उनके द्वारा पर्यवेक्षक व एलटी के कार्यो की सराहना की गयी।
इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ वी प्रसाद,डॉ अजय सिंह,वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र,वरिष्ठ उपचार पर्ववेक्षक राजीव राय, एलटी लालसाहब सिंह,विश्वमित्र गुप्ता,देवेंद्र प्रताप सिंह,सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे।
हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…
कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…