हाटा/कुशीनगर | स्थानीय पुलिस ने कस्बे के एक मकान में छापेमारी की। जहां से चार जिंदा पड़वा व कटा हुआ मांस के साथ काटने वाले उपकरण के साथ दो कारोबारियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
बुधवार को अपराह्न चार बजे कस्बा चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने स्थानीय कप्तानगंज चौराहे के पास ओवरब्रिज के निकट वार्ड नंबर 23 बाजार खास के एक मकान में पुलिस बल के साथ छापा मारा जहां अबैध रूप से बिना लाइसेंस काटने के लिए रखे गए जिंदा चार पड़वा के साथ कुछ कटा हुआ मांस सहित मांस काटने का बड़ी संख्या में उपकरण बरामद किया बरामद मांस का पशु डाक्टर दर्शाया परीक्षण कराने के बाद उसे नष्ट करा दिया गया। वहीं मौके पर मौजूद उसी वार्ड के दो कारोबारियों
तनबीर व शब्बीर निवासी हाटा कस्बा को गिरफ्तार कर लिया गया।उनके अलावा मौके से भागने वाले चार अन्य कारोबारियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया ।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…