News Addaa WhatsApp Group

हाटा: राष्ट्रभाषा से ही हिंदी को मिलेगा सम्मान: राजेश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 14, 2020  |  11:42 AM

675 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: राष्ट्रभाषा से ही हिंदी को मिलेगा सम्मान: राजेश

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज अड्डा
हाटा/कुशीनगर | देश के लोगों के बीच सार्वधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा को 1949 में संविधान सभा में राज भाषा का दर्जा प्राप्त हो गया था। बावजूद इसके हिंदी देश की राष्ट्रभाषा नहीं बन सकी है। जब तक यह राष्ट्रभाषा नहीं बनेगी तब तक उसे सम्मान नहीं मिल सकेगा।
उक्त बातें हिंदी दिवस के अवसर पर श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय परिसर में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजेशकुमार चतुर्वेदी ने कही। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा का उत्थान तभी होगा। जब इसके प्रति समाज का हर व्यक्ति जागरूक होगा। महाविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रधानाध्यापक मोहन पांडेय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष मनाई जाने वाली हिंदी दिवस की सार्थकता तब है जब हम सभी लोग मिल इसे राष्ट्रभाषा की दर्जा दिला सकें। शिक्षक संजय कुमार पांडेय ने कहा कि देश में सर्वप्रथम 14 सितंबर 1953 को हिंदी के उत्थान के लिए हिंदी दिवस आयोजन हुआ था। हिंदी भाषा देश में वहुतायत मात्रा में बोली जाती है। राष्ट्रभाषा बनने के लिए यह तड़प रही है, लेकिन राष्ट्रभाषा क्यों नहीं बन सकी इस पर समाज को सोचना होगा।
इस दौरान डा वशिष्ठ द्विवेदी, सतीश कुमार शुक्ला, डा रामानुज त्रिवेदी, डा संदीप पांडेय, संजय दुबे, विनय मणि, विनोद मणि, कालिका दुबे, रामगोविंद मणि, जय गोविंद मणि, वीरेंद्र तिवारी, पवन कुमार शुक्ला, रिता त्रिपाठी, श्याम नारायण पांडेय, राधेश्याम पांडेय, बृजेश मणि, दिनेश भारद्वाज, अवधेश कुमार सिंह, मिथिलेश चौरसिया, विनोद मिश्रा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

संबंधित खबरें
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking