वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा
हाटा कुशीनगर । राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के आह्वान पर मंगलवार को हाटा में प्रातः 10:00 बजे से लगातार 48 घंटे तक सहयोग सत्याग्रह कार्यक्रम किया गया।
इस संबंध में संगठन सचिव प्रदीप कुमार शर्मा अवर अभियंता 33/11 के वी विद्युत उपकेंद्र भिस्वा सुकरौली,हाटा-कुशीनगर ने बताया कि बिजली घर /कार्यालय पर लगातार 48 घंटे तक अवर अभियंता और प्रोन्नत सहायक अभियंता अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इस समय में आने वाले बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निदान किया गया। बिजली के उपकरणों लाइनों इत्यादि का निरीक्षण कर सुधार हेतु आवश्यक कार्यवाही की गयी। सरकार की मंशा विद्युत विभाग को निजीकरण की तरफ ले जाकर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की है ।यदि विभाग का निजीकरण होता है तो जिस बिजली के उजाले मे रह कर पढ़ाई लिखाई व दिनचर्या का कार्य करते हैं उसका करंट आपको, आपके परिवार को और समाज को बहुत तेजी से लगने वाला है क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को पूजी पतियों के हाथ बेचने जा रही है। जिससे बिजली का मूल्य कई गुना बढ़ जाएगा। उपभोक्ताओं को साल में एक बार एकमुश्त जमा करने पर जो छूट मिलती है वह नहीं मिलेगी। विभाग सरकारी होने के कारण सारे खर्चे भी सरकार करती है किंतु निजीकरण होने के पश्चात यह सारे खर्चे उपभोक्ताओं से वसूले जाएंगे। साथ ही आपके घर के पढ़े-लिखे बच्चे जो बिजली विभाग में नौकरी करने का सपना सजाए हुए हैं उन्हें निराशा का सामना करना पड़ेगा। इसलिए हम सभी बिजली कर्मचारी/ अधिकारी आप से अपील करते हैं कि अपना और अपने के भविष्य की रक्षा के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को पूजी पतियों के हाथों से बचाने की लड़ाई में हमारा सहयोग करें। सहयोग सत्याग्रह जिसमें जूनियर इंजीनियर संघ के जनपद अध्यक्ष ई0श्री ओम प्रकाश पासवान,खण्डीय सचिव ई0श्री प्रदीप कुमार शर्मा, व् अन्य सभी पदाधिकारी गण
ई0श्री गोविन्द प्रकाश रवि,ई0श्री रवि प्रकाश ,ई0श्री अनिकेत पाल, ई0श्री मुन्ना कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार में छिपाकर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…
अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…