News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जनपद के 54 दिव्यांगजनो में वितरण हुआ सहायक उपकरण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 3, 2020  |  5:22 PM

1,151 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जनपद के 54 दिव्यांगजनो में वितरण हुआ सहायक उपकरण WhatsApp
Responsive image
  • समाज की मुख्य धारा से जुड़कर अपनी प्रतिभा से लोगों को जागरूक करें-जिलाधिकारी
  • विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जनपद के 54 दिव्यांगजनो में वितरण हुआ सहायक उपकरण

हाटा/कुशीनगर | वृहस्पतिवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में शासन के निर्देशानुसार विकास भवन के प्रागंण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री चौधरी ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की मुख्य धारा जुड़कर अपनी प्रतिभा से लोगों को जागरूक करें। उन्होंने उपस्थित दिव्यांगजनो को उनके अधिकारों के प्रति सजग करते हुए, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओ के सम्बंध में दिव्यांग पेंशन योजना, कृत्रिम अंग सहायक उपकरण अनुदान योजना, दिव्यांग शादी प्रोत्साहन अनुदान योजना,दुकान निर्माण/संचालन योजना एवं करेक्टिव सर्जरी योजना के सम्बंध में पूर्ण जानकारी दी गई। योजना से लाभ प्राप्त करने हेतु दिव्यांग जन की दिव्यांगता कम से कम 40 प्रतिशत तथा आय ग्रामीण क्षेत्रों में 46080.00 एवं शहरी क्षेत्र में 56460.00 से अधिक न हो पात्रता आदि के सम्बंध में दिव्यांगजनो को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही दिव्यांगजनो से अपेक्षा की गई कि समस्त पात्र दिव्यांगजन योजनाओं का लाभ करने हेतु निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण कराकर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करा दें।
इस अवसर पर श्रीमती शबीना खान सिविल जज सीनियर डिवीजन/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुनहरी लाल द्वारा भी दिव्यांगजनो को उनके अधिकारों के प्रति सचेत किया गया।
आज विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को ट्राई साईकल, कान मशीन, स्मार्ट केन,एवं सीपी किट सहायक उपकरणों का बितरण किया गया, जिसमे शैलेश तिवारी, रिज़वान,अरविंद कुमार चौहान,मोहन प्रजापति, मंजू, पप्पू कुमार निगम,साहिबा खातून, दिनेश राजभर,प्रदीप प्रसाद सहित 54 दिव्यांगजनो में सहायक उपकरण का वितरण जिलाधिकारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग शिवशंकर गुप्त , कमलेश पाण्डेय सहित विभाग के समस्त कर्मचारी व दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India

When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…

पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking