News Addaa WhatsApp Group

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आशा बहुओ को नयी दिशा ने किया सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 7, 2023  |  5:18 PM

435 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आशा बहुओ को नयी दिशा ने किया सम्मानित
  • आशा बहुएं स्वास्थ्य विभाग की बुनियाद -डा0 सुरेश पटारिया
  • आशाएं आशा की किरण – प्रो0 अमृतांशु शुक्ल

कसया/कुशीनगर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा विकास केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अहिरौली बाजार पर अहिरौली राय न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले अहिरौली राजा, अहिरौली राय, डुमरी चुरामनछपरा, खड्डा, पतया, चरगहां व भठही बाबू ग्राम पंचायत में कार्यरत आशा बहुओं को उनके द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना संकट के दौरान किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए अंगवस्त्र, सम्मान पत्र व दीवाल घड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुरेश पटारिया ने कहा कि आशा बहुएं स्वास्थ्य विभाग की बुनियाद हैं और स्वास्थ्य विभाग की अधिकांश योजनाएं इन्ही के सहयोग से ग्रामीण अंचलों में चलायी जा रही। कोरोना महामारी में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। नयी दिशा परिवार द्वारा इनका सम्मान करना अत्यंत ही सराहनीय कार्य है। मैं संस्था परिवार को साधुवाद देता हूँ।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

अध्यक्षता कर रहे प्रो0 अमृतांशु शुक्ल ने कहा कि आशाएं आशा की किरण हैं। कम मानदेय के बावजूद आशा बहुएं अपने कार्य को पूर्ण मनोयोग से करती हैं और समाज को इनका लाभ मिलता भी दिख रहा। समाज की भी जिम्मेदारी बनती है कि इनके कार्यों को सराहते हुये इनका उत्साहवर्धन करे। ऐसे में नयी दिशा द्वारा आशा बहुओं के सम्मान में आयोजित समारोह एक अच्छी पहल है। यह आशा बहुओं को अपने कार्यों के प्रति और अधिक ऊर्जावान बनायेगा।
विशिष्ट अतिथि साधना शुक्ला ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर निर्णय प्रक्रिया में सहभागी बनने की जरूरत है। तभी महिला सशक्तिकरण का सपना साकार होगा। महिलाओं को जागरूक करने में आशा बहुओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

संस्था अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी ने कहा कि स्वास्थ्य के मामले में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की स्थिति दयनीय है। आशा बहु महिलाओं के प्रत्यक्ष सम्पर्क में रहती हैं और ये महिलाओं को जागरूक कर उन्हें मुख्य धारा में लाते हुये स्वस्थ व सशक्त समाज के निर्माण में सहायक हो सकती हैं।

कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्यकर्मी निशांत मिश्र, अतिथियों का स्वागत नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र व आभार देवानंद गौड़ ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 मुन्ना गौड़, वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र, प्रकाम्य चतुर्वेदी, सीए अंजनी नंदन सिंह, डॉ0 पवनेश मणि, खुर्शीद आलम, कौशल जायसवाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अहिरौली राय रियाजुद्दीन, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चरगहां सत्येंद्र पटेल, बीडीसी सदस्य सरवरे सिद्दीकी, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, स्वास्थ्य सहायक धर्मेंद्र गौड़, हरगोविंद राव, अयूब खान, खुर्शीद आलम, एलए अर्जुन यादव, रमेश जायसवाल, विवेक पाल, बैरिस्टर राव, विनीत शुक्ल इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking