News Addaa WhatsApp Group Join करें

“अग्रसर हिन्दी साहित्य” सम्मान से नवाजे गये कहानीकार ‘सावन’

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 12, 2020  |  2:45 PM

1,214 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“अग्रसर हिन्दी साहित्य” सम्मान से नवाजे गये कहानीकार ‘सावन’

‘अग्रसर हिंदी साहित्य सम्मान’ से नवाजे गए कहानीकार ‘सावन’

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

“कोरोना और करुणा नामक” कहानी के लिए सम्मानित हुए”सावन”

रामकोला/ कुशीनगर

पिट्सबर्ग अमेरिका की बहुप्रतिष्ठित पत्रिका में कहानीकार सुनील चौरसिया ‘सावन’ की बहुचर्चित कहानी ‘कोरोना और करुणा’ प्रकाशित हुई है। देश के विभिन्न प्रदेशों से प्रकाशित स्वदेशी समाचार-पत्रों एवं पत्रिकाओं में भी समसामयिक समस्या कोरोना विषाणु पर आधारित यह मर्मस्पर्शी कहानी प्रकाशित हो चुकी है।

‘कोरोना और करुणा’ नामक कहानी के लिए कहानीकार ‘सावन’ को राजस्थान के जयपुर (कोटपूतली) ने ‘अग्रसर हिंदी साहित्य सम्मान’ से नवाजा है। इस कहानी में उत्तर प्रदेश के अमवा बाजार गांव का बहुत ही मनोरम चित्रण है। कोरोना काल में लागू जनता कर्फ्यू के बाद तालाबंदी (लाकडाउन) के प्रथम चरण का वर्णन है। गरीबों के सामने कोरोना के साथ-साथ भुखमरी की विकराल समस्या खड़ी है। भूख से तड़पते हुए गरीब परिवार को मालकिन अर्धरात्रि में खाना खिलाकर उन्हें मरने से बचाती हैं। वैश्विक महामारी कोरोना की हार होती है और मानवीय मूल्य करुणा की जीत। सकारात्मक संदेश से ओतप्रोत आदर्शोन्मुख यथार्थवादी कहानी ‘कोरोना और करुणा’ पठनीय है।

5 अगस्त 1993 को ग्राम अमवा बाजार पोस्ट- रामकोला जिला-कुशीनगर उत्तर प्रदेश में जन्मे कवि सुनील चौरसिया ‘सावन’ को अनवरत साहित्य साधना हेतु ‘अग्रसर हिंदी साहित्य सम्मान’ के साथ-साथ ‘मधुशाला काव्य गौरव सम्मान’ एवं ‘हिन्ददेश साहित्य सम्मान’ भी मिल चुके हैं।कवि सावन केन्द्रीय विद्यालय टेंगा वैली अरुणाचल प्रदेश में स्नातकोत्तर शिक्षक (हिन्दी) एवं केयर टेकर आफिसर जैसे पदों पर सेवा प्रदान कर रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा

मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…

दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।
दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।

इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…

Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.
Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.

कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आपके लिए…

रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच
रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking