हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग पुल के पाया की छज्जा ढलाई के दौरान अचानक गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात रही कि घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
बृहस्पतिवार दोपहर हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर क्रासिंग पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान पुल के पाया पर छज्जा की ढलाई कराई जा रही थी। काम के दौरान अचानक छज्जे का एक हिस्सा गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से वहां काम कर रहा एक मजदूर घायल हो गया। घटना होते ही मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हाटा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया और हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया।
हादसे के बाद निर्माण कार्य में बरती जा रही सावधानियों और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि हाईवे पर पुल जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। फिलहाल छज्जा गिरने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना को लेकर संबंधित विभाग की ओर से भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
स्थानीय लोगों ने एनएचएआई और कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने तथा मजदूरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मौके पर तहसीलदार जया सिंह,नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी पहुच मौके का जायजा लिया।
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…